लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने 'ओखी' तूफान प्रभावितों का बांटा दर्द, केरल और तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 17:31 IST

राहुल गांधी ने पीड़ितों से कहा, “मैं भले ही शारीरिक रूप से यहां नहीं था, लेकिन अपनी आत्मा से था।”

Open in App

तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस): गुजरात के तीन महीने लंबे दौरे के बाद कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को तूफान 'ओखी' से प्रभावित केरल के दो और तमिलनाडु के एक तटीय गांव का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान अलग मत्स्य मंत्रालय का गठन करने की भी मांग की।

राहुल ने कहा, "किसानों के लिए अलग से मंत्रालय है लेकिन मत्स्य क्षेत्र की समस्याओं के निवारण के लिए कोई मंत्रालय नहीं है। मैं मत्स्य क्षेत्र की जरूरतों के लिए नए मंत्रालय का गठन होते देखना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "हर किसी को अपनी गलतियों से सीखना चाहिए।" राहुल गांधी गुरुवार को तूफान से प्रभावित तमिलनाडु व केरल के तटीय गांवों के एकदिवसीय दौरे पर हैं।

 

पुनथूरा और विझिनजाम में बड़ी संख्या में स्थानीय मछुआरों ने राहुल को धर्यपूर्वक सुना। तूफान से इन दो गांवों में सबसे ज्यादा 30 मछुआरे मारे गए हैं। यहां 70 से अधिक मछुआरे अभी भी लापता हैं। राहुल ने ग्रामीणों से कहा, "मुझे यहां पहले आना चाहिए था..हालांकि जब यहां आपदा आई, मैं यहां उपस्थित नहीं था, लेकिन मेरी आत्मा यहीं थी।"

राहुल ने दोनों जगहों पर मछुआरों से बातचीत की और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

(आईएएनएस से इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गाँधीइंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज