लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद राहुल गांधी ने खेला क्रिकेट, जमकर उड़ाए चौके-छक्के!  

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 18, 2019 22:30 IST

महेंद्रगढ़ की रैली को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित करना पड़ा था। हालांकि, सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से आखिरी मिनटों में राहुल गांधी का कार्यक्रम बनाया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शुक्रवार (18 अक्टूबर) को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक रैली को संबोधित करने के बाद लौट रहे थे कि इसी बीच मौसम खराब हो गया।राहुल के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शुक्रवार (18 अक्टूबर) को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक रैली को संबोधित करने के बाद लौट रहे थे कि इसी बीच मौसम खराब हो गया और उनकी हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी।

इसके बाद राहुल गांधी ने वहां क्रिकेट खेल रहे युवाओं के साथ मैच का आनंद उठाया। स्थानीय लोगों के साथ राहुल गांधी ने क्रिकेट भी खेला और वह चौके-छक्के जड़ते हुए दिखाई दिए। इस दौरान वहां मौजूद लोग राहुल गांधी का यह रूप देखकर चौंक गए।

वहीं, राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद वह सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए लौटे। दरअसल, शाम के बाद से ही दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम बेहद खराब हो गया। कई इलाकों में धूल भरी तेज आंधी और बूंदाबांदी भी हुई। इससे पहले महेंद्रगढ़ की रैली को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित करना पड़ा था। हालांकि, सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से आखिरी मिनटों में राहुल गांधी का कार्यक्रम बनाया गया। 

राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ पहुंचने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'सोनिया जी को यहां आना था लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई। इसलिए उन्होंने मुझसे आने और आपसे बात करने को कहा। आपने कहा कि आखिरी मिनट में मुझे बताया गया और मैं आ गया, अगर आपने मुझे आखिरी सेकेंड में भी बुलाया तो मैं हाजिर हो जाउंगा।'

इस रैली में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा, 'नरेंद्र मोदी को इकॉनोमिक्स की कोई समझ नहीं है। साल 2014 के बाद मैं दो से तीन बड़े अर्थशास्त्रियों से मिला। उन्होंने मुझे बताया कि 2004 से 2014 के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने का बड़ा कारण मनरेगा और किसानों के कर्ज को माफ करना था।'

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज