लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई की आलोचना करते नजर आए राहुल गांधी, बोर्ड को बताया राष्ट्रीय शिक्षा श्रेडर

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2022 13:58 IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सिलेबस में बदलाव करने की रिपोर्ट्स को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बोर्ड की जमकर आलोचना की। ऐसे में उन्होंने सीबीएसई को राष्ट्रीय शिक्षा श्रेडर बताया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन चैप्टर्स को सूचीबद्ध किया गया है जिन्हें छोड़ा गया है। पाकिस्तान के कवि फैज अहमद फैज की कविताएं भी सूची में हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की आलोचना करते हुए नजर आए। गांधी ने सीबीएसई को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने पाठ्यक्रम में बदलाव और अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्यों पर चैप्टर्स को छोड़ने, मुगल दरबारों के इतिहास, शीत युद्ध और औद्योगिक क्रांति पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई ने इन चैप्टर्स को 11वीं और 12वीं कक्षा के इतिहास और राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम से हटा दिया है।

राहुल गांधी ने बोर्ड को बताया राष्ट्रीय शिक्षा श्रेडर

अपने ट्वीट में 51 वर्षीय कांग्रेस नेता ने शिक्षा बोर्ड को फटकार लगाते हुए "राष्ट्रीय शिक्षा श्रेडर" बताया। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन चैप्टर्स को सूचीबद्ध किया गया है जिन्हें छोड़ा गया है। पाकिस्तान के कवि फैज अहमद फैज की कविताएं भी सूची में हैं। इसके साथ ही इसमें सीबीएसई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सरप्रेसिंग एजुकेशन बताया गया है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 10 के पाठ्यक्रम में 'खाद्य सुरक्षा' पर एक चैप्टर से "कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव" विषय को हटा दिया गया है। 

केंद्र पर जमकर निशाना साध रही कांग्रेस

अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि बदलाव पाठ्यक्रम के युक्तिकरण का एक हिस्सा था। बोर्ड 2022-23 बैच के लिए केवल एक बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए भी तैयार है, जो शैक्षणिक सत्र के अंत में आयोजित की जाएगी। बता दें कि महामारी के बीच सीबीएसई ने एक बार के उपाय के रूप में दो-परीक्षा प्रक्रिया का विकल्प चुना था। पाठ्यक्रम में बदलाव उन नए मुद्दों में से एक है जिसे विपक्ष ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर हमला करने के बाद उठाया है। मालूम हो, रामनवमी और हनुमान जयंती पर कई राज्यों में झड़प की खबर आने के बाद कांग्रेस ने भी सरकार पर निशाना साधा था।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेससीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल