लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi Interview: राहुल गांधी ने कहा, 'मेरे प्यार से नहीं बच सकते हैं नरेंद्र मोदी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 20:40 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को जनता ने जो जिम्मेदारी दी थी उसका सम्मान नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि वो चुनाव हार गए हैं।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक टीवी साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी मेरे प्यार से नहीं बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी मुझसे नफरत नहीं करते हैं बल्कि वो खुद से नफरत करते हैं। 

लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने एबीपी न्यूज चैनल के साथ साक्षात्कार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जनता ने जो जिम्मेदारी दी थी उसका सम्मान नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि वो चुनाव हार गए हैं। राहुल गांधी ने साक्षात्कार के दौरान लोकसभा चुनाव, राफेल, गठबंधन को लेकर खुलकर बातचीत की। 

आइए जानते हैं कि राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा: 

- राहुल गांधी ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, किसानों की हालत और भ्रष्टाचार ्मुद्दा है। - राहुल गांधी ने कहा कि 23 मई से पहले इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता कि अगला पीएम कौन होगा, जनता का फैसला आ जाने दीजिए।- राहुल गांधी ने कहा कि पुलवामा के बाद कांग्रेस पार्टी ने साफ कह दिया था कांग्रेस पार्टी का पूरा सपोर्ट हिंदुस्तान की सेना को है। मैंने अपनी पूरी पार्टी से कहा कि राजनीतिकरण नहीं किया जाएगा। आप हिंदुस्तान की सेना के बलिदान को पॉलिटिसाइज कर रहे हैं। - चुनाव आयोग पर राहुल गांधी ने कहा कि दो अलग अलग नियम चल रहे हैं। एक बीजेपी के लिए नियम चल रहा है। अगर आप कुछ बोलेंगे और वही बात नरेंद्र मोदी जी बोलेंगे तो आपको टोका जाएगा नरेंद्र मोदी जी को छोड़ा जाएगा। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला