लाइव न्यूज़ :

HAL पहुंचे राहुल गांधी, कहा-राफेल सौदा छीनकर इसको बर्बाद करने की कोशिश की गई

By स्वाति सिंह | Updated: October 13, 2018 17:32 IST

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा 'देश के लिए आप लोगों ने जो काम किया है वह बहुत ही शानदार है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की रक्षा करने के लिए भारत एचएएल के कर्मचारियों का आभारी है। 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों से मुलाकात की। राहुल ने एयरोस्पेस में कंपनी को रणनीतिक संपत्ति करार दिया।राहुल गांधी ने कहा कि एचएएल में काम करना बहुत गर्व की बात है। यहां राहुल ने कंपनी कर्मचारियों से राफेल मुद्दे पर बात की।

रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी एचएएल के मौजूदा एवं पूर्व कर्मचारियों से यहां बातचीत करते हुए राहुल ने कहा कि एचएएल ने देश के लिए शानदार काम किया है और हमारी हिफाजत करने तथा एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण देने के लिए देश इसका कर्जदार है। 

उन्होंने एचएएल मुख्यालय के पास मिंस्क स्कवायर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि एचएएल ‘एयरोस्पेस’ में एक सामरिक संपत्ति है और यह कोई साधारण कंपनी नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह यह समझने के लिए कर्मचारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं कि इस सामरिक संपत्ति (एचएएल) को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जाए ताकि जब हम सत्ता में आए, तब हम इस पर कहीं अधिक पुरजोर तरीके से काम कर सकें।

राहुल ने राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अपने हमले के तहत यह बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया है कि फ्रांसीसी एरोस्पेस कंपनी दसाल्ट एवियेशन के साथ हुए इस सौदे में अनिल अंबानी की कंपनी को प्राथमिकता देकर एचएएल की अनदेखी की गई।

गौरतलब है कि विपक्षी पार्टी सरकार पर इस सौदे से अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस इस बारे में भी जवाब मांग रही है कि सरकारी कंपनी एचएएल को इस सौदे में शामिल क्यों नहीं किया गया, जैसा कि संप्रग सरकार के दौरान सौदे को अंतिम रूप दिए जाने के दौरान था। 

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एचएएल को अनुबंध नहीं देकर कर्नाटक के लोगों से रोजगार छीनने का आरोप लगाया है।

साथ ही, राहुल यह कहते आ रहे हैं कि रिलायंस डिफेंस की जगह एचएएल को चुने जाने से राज्य में काफी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलता। 

हालांकि, भाजपा और रिलायंस डिफेंस ने सभी आरोपों को झूठा करार देते हुए उसे खारिज कर दिया है। 

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज