लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi in J&K Today: आज राहुल गांधी करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, जम्मू-कश्मीर में करेंगे दो रैलियां

By अंजली चौहान | Updated: September 4, 2024 10:22 IST

Rahul Gandhi in J&K Today:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार को पार्टी के जम्मू-कश्मीर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे क्योंकि उनका केंद्र शासित प्रदेश में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Open in App

Rahul Gandhi in J&K Today: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने प्रचार का आगाज कर दिया है और जम्मू-कश्मीर में अपनी दो चुनावी रैलियों के जरिए, वोटरों को लुभाने का काम कर दिया है। बुधवार सुबह से पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता के चुनावी सभा की जानकारी साझा की जा रही है। विपक्ष के बड़े नेता के रूप में राहुल गांधी की जम्मू में रैली बहुत खास है। राहुल गांधी 3 चरणीय विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जम्मू और कश्मीर में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी को लेकर एक विशेष विमान सुबह 10 बजे जम्मू हवाई अड्डे पर उतरेगा। हवाई अड्डे से, राहुल गांधी रामबन जिले के संगलदान के लिए एक हेलीकॉप्टर लेंगे, जहां वह पार्टी उम्मीदवार विकार रसूल वानी के समर्थन में सुबह 11 बजे कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करेंगे। संगलदान जम्मू संभाग के रामबन जिले के बनिहाल विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

बनिहाल सीट पर सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनने के कारण कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) दोनों ने वहां से उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी महासचिव भरतसिंह सोलंकी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा दिन भर के प्रचार के दौरान राहुल गांधी के साथ रहेंगे। संगलदान से, गांधी कश्मीर के अनंतनाग जिले के डूरू विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे।

वहीं, दोपहर 12.30 बजे, राहुलजी पार्टी उम्मीदवार जी.ए.मीर के पक्ष में डूरू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करेंगे। ये दो रैलियां पार्टी उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगने वाले कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की श्रृंखला की शुरुआत हैं। बाद में, सोनिया गांधीजी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा, जो जम्मू-कश्मीर में 40 कांग्रेस स्टार प्रचारकों में से हैं, पार्टी उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार करेंगे।

गौरतलब है कि जेकेपीसीसी के तीन पूर्व अध्यक्ष, विकार रसूल वानी, जी.ए.मीर और पीरजादा सईद जम्मू-कश्मीर चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा। कांग्रेस और एनसी ने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की है जिसके अनुसार एनसी 52 सीटों पर और कांग्रेस 31 सीटों पर लड़ेगी। दो सीटें, एक सीपीआई (एम) के लिए और एक पैंथर्स पार्टी के लिए गठबंधन द्वारा छोड़ी गई हैं। 

जम्मू संभाग की पांच सीटों नगरोटा, भद्रवाह, बनिहाल और डोडा तथा कश्मीर संभाग की सोपोर में दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे, जिसे गठबंधन ‘दोस्ताना मुकाबला’ कह रहा है। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से 47 कश्मीर में और 43 जम्मू में हैं। इनमें से नौ सीटें एसटी के लिए और सात सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीRahul Congressजम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट