लाइव न्यूज़ :

इफ्तार पार्टी के बाद राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- नए-पुराने दोस्त मिले, हुई काम की बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2018 22:58 IST

पार्टी के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि इफ्तार में आए सभी लोगों को धन्यवाद किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शरीक हुए।  दिल्ली के ताज होटल में इफ्तार पार्टी दी जिसमें 2 पूर्व राष्ट्रपति समेत विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए। इस पार्टी मे प्रणब मुखर्जी समेत कई दिगग्ज पहुंचे थे।इस पार्टी में विपक्षी एकता का जमावड़ा देखा गया। हालांकि सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस मुखिया एचडी देवगौड़ा और कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी शामिल नहीं हो सके।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे प्रणब मुखर्जी, दिखा विपक्षी एकता का जमावड़ा

वहीं, इस पार्टी के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि इफ्तार में आए सभी लोगों को धन्यवाद किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि अच्छा खाना, दोस्ताना चेहरों और सकारात्मक बातचीत ने इफ्तार को यादगार बना दिया। हमें दो पूर्व राष्ट्रपतियों- प्रणब दा और प्रतिभा पाटिल जी ने जॉइन किया। इनके अलावा कई राजनीतिक पार्टियों के नेता, मीडिया, राजदूत और कई नए और पुराने दोस्त भी शामिल रहे।

 कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने के बाद राहुल की यह पहली इफ्तार पार्टी थी। इस पार्टी के पीछे कयास लगाए जा रहे थे कि इससे विपक्षी एकजुटता की जमीन मजबूत होगी।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की इफ्तार पार्टी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अबदुल्ला भी नहीं पहुंचे। माना जा रहा है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी निमंत्रण नहीं भेजा गया।राहुल गांधी की इस इफ्तार पार्टी में रूस के एम्बेसडर निकोले आर कुदाशेव समेत कई विदेशी राजनयिक भी शामिल हुए।  

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज