लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को रायबरेली और वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से मिले थे इतने करोड़ रुपये, जानिए अन्य उम्मीदवारों के बारे में

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 30, 2024 11:26 IST

कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग को सूचित किया कि उसके नेता राहुल गांधी को दो सीटों वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के लिए कुल 1.40 करोड़ रुपये दिए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से जीत हासिल की।उन्होंने अपनी रायबरेली बरकरार रखी और वायनाड छोड़ दिया।वायनाड में जल्द ही उपचुनाव कराए जाएंगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी की उम्मीदवार हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग को सूचित किया कि उसके नेता राहुल गांधी को दो सीटों वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के लिए कुल 1.40 करोड़ रुपये दिए गए थे। पार्टी ने कहा कि गांधी को वायनाड और रायबरेली से आम चुनाव लड़ने के लिए 70-70 लाख रुपये दिए गए थे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से जीत हासिल की।

हालांकि, उन्होंने अपनी रायबरेली बरकरार रखी और वायनाड छोड़ दिया, जिससे एक तरह से उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीतिक शुरुआत करने में मदद मिली। वायनाड में जल्द ही उपचुनाव कराए जाएंगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी की उम्मीदवार हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक होने के बावजूद राहुल गांधी पार्टी के ऐसे नेता नहीं थे जिन्हें चुनाव लड़ने के लिए सबसे ज्यादा रकम मिली हो। राहुल गांधी से अधिक राशि पाने वाले एकमात्र कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह थे, जिन्हें पार्टी फंड से 87 लाख रुपये दिए गए थे।

70 लाख रुपये पाने वाले अन्य नेताओं में किशोरी लाल शर्मा, जिन्होंने भाजपा सांसद स्मृति ईरानी को हराया, केसी वेणुगोपाल (केरल में अलाप्पुझा) और मनिकम टैगोर (तमिलनाडु में विरुधुनगर) शामिल हैं। कर्नाटक के गुलबर्गा और पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवारों राधाकृष्ण और विजय इंदर सिंगला को भी क्रमश: 70-70 लाख रुपये मिले।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीPriyanka Gandhi Vadraकांग्रेसकिशोरी लाल शर्मास्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज