लाइव न्यूज़ :

इस्तीफा देने के बाद KCR का कांग्रेस पर हमला, कहा-राहुल देश के सबसे बड़े 'विदूषक'

By भाषा | Updated: September 6, 2018 19:03 IST

चंद्रशेखर राव ने यह दावा भी किया कि चुनाव आयोग से संपर्क किया गया है और तेलंगाना में चुनाव मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम के साथ कराए जाएंगे।

Open in App

हैदराबाद, 6 सितंबर:तेलंगाना विधानसभा को भंग किए जाने की सिफारिश करने के तुरंत बाद, टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को 105 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी और कांग्रेस पर तीखा बोलते हुए पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को 'सबसे बड़ा विदूषक' कहा।

राव को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पद पर बने रहने को कहा गया है। राव ने यह दावा भी किया कि चुनाव आयोग से संपर्क किया गया है और तेलंगाना में चुनाव मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम के साथ कराए जाएंगे।

राव ने कांग्रेस को तेलंगाना का "सबसे बड़ा दुश्मन" करार दिया और टीआरएस सरकार के खिलाफ "आधारहीन और अर्थहीन" आरोप लगाने के लिए उसकी आलोचना की।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कांग्रेस तेलंगाना की खलनायक नंबर एक है। उन्होंने हालांकि भाजपा की आलोचना नहीं की।

राव ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलने और आंख मारने का जिक्र किया और कहा, "राहुल गांधी इस देश के सबसे बड़े विदूषक हैं।" 

उन्होंने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को "मित्र पार्टी" बताया और कहा कि टीआरएस उससके साथ काम करती रहेगी।

राव ने हालांकि स्पष्ट किया कि टीआरएस विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने जोर दिया कि टीआरएस राज्य की 119 सीटों में 100 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। 120 सदस्यीय विधानसभा में एक मनोनीत सदस्य भी हैं।

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावतेलंगानाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार