लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस एनसीपी का होगा विलय! राहुल गांधी और शरद पवार की मुलाकात के बाद अटकलें तेज

By भाषा | Updated: May 31, 2019 07:49 IST

दिल्ली में पवार और गांधी के बीच करीब 55 मिनट की मुलाकात हुई जिसके बाद दोनों पार्टियों में विलय की अटकलें आरंभ हो गईं। हालांकि, दोनों पार्टियों के नेताओं ने फिलहाल इससे इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी और शरद पवार के बीच गुरुवार शाम हुई मुलाकातकांग्रेस-एनसीपी विलय की अटकलों के बारे में नेताओं ने कहा- हमें जानकारी नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के बीच बृहस्पतिवार को हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें शुरू हो गई हैं कि दोनों पार्टियों का विलय हो सकता है।

बहरहाल, दिल्ली और महाराष्ट्र में दोनों पार्टियों के नेताओं ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि गांधी और पवार की मुलाकात के दौरान विलय पर कोई चर्चा हुई। पवार ने कहा कि उन्होंने और गांधी ने महाराष्ट्र में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव और राज्य में सूखे के हालात पर चर्चा की है।

दिल्ली में पवार और गांधी के बीच करीब 55 मिनट की मुलाकात हुई जिसके बाद दोनों पार्टियों में विलय की अटकलें आरंभ हो गईं। इस बारे में पूछे जाने पर एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि पार्टी के भीतर इस बारे में कोई चर्चा नहीं है। दूसरी तरफ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा, 'जब दो पार्टियों के नेता मिलते हैं तो राजनीति पर चर्चा होती है। अगर दोनों पार्टियां साथ आती हैं तो इससे वोटों के बंटवारे को रोकने में मदद मिलेगी। परंतु दोनों पार्टियों के विलय के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।'

टॅग्स :राहुल गांधीशरद पवारकांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज