लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः पुष्कर सिंह धामी होंगे नए मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, अजय भट्ट को पीछे छोड़ा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 21, 2022 18:13 IST

उत्तराखंडः नवनिर्वाचित विधायक दल की सोमवार शाम बलबीर रोड स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बैठक के बाद फैसला लिया गया। पुष्कर सिंह धामी हालांकि चुनाव हार गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है।भाजपा 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल की।हार के बावजूद धामी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे।

देहरादूनः उत्तराखंड में नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की सोमवार शाम बैठक हुई। पुष्कर सिंह धामी नए मुख्यमंत्री होंगे। धामी ही प्रदेश में अगली सरकार के मुखिया होंगे। धामी को सर्वसम्मति से उसका नेता चुना गया।

रक्षा मंत्री और उत्तराखंड के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने देहरादून में कहा कि पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं, मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से प्रगति करेगा।

बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक के रूप में विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं। राज्य में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के इस माह घोषित परिणामों में भाजपा 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है।

इस बात का ऐलान करते हुए सिंह ने कहा कि पिछले केवल छह माह के अपने कार्यकाल में धामी ने जनता के दिलों पर अपनी छाप छोडी जिसका परिणाम पार्टी को जीत के रूप में मिला। भाजपा को जीत तक ले जाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी परंपरागत सीट खटीमा से हार गए। इस कारण नेतृत्व को मुख्यमंत्री के नाम पर नए सिरे से मंथन करना पड़ा, जिसमें लगभग 11 दिन का वक्त लग गया। अपने नाम की घोषणा के बाद धामी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की प्रगति के लिए काम करेंगे और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाएंगे।

‘उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार’ के नारे के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपनी परंपरागत सीट खटीमा से हारने के बाद नेतृत्व को लेकर नए सिरे से निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार हार के बावजूद धामी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे।

चौबटटाखाल के विधायक सतपाल महाराज, श्रीनगर के विधायक धन सिंह रावत, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इस बैठक में प्रदेश भाजपा के नेताओं से भावी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर रायशुमारी की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, संगठन महासचिव बी एल संतोष और राज्य के केंद्रीय चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी मौजूद थे। इन नेताओं ने धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भावी मुख्यमंत्री के नाम पर विचार विमर्श किया।

टॅग्स :उत्तराखण्डBJPपुष्कर सिंह धामीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी