लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पूर्वांचलियों का संगठन छठ पूजा की ऑनलाइन मेजबानी करेगा

By भाषा | Updated: November 18, 2020 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से प्राधिकारियों द्वारा नदियों और अन्य जलाशायों के किनारे छठ पूजा करने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद यहां पूर्वांचलियों- पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों- के संगठन ने श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन छठ पूजा की मेजबानी करने की योजना बनाई है।

चार दिवसीय आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत बुधवार को हुई। इस बार कोविड-19 की वजह से भगवान सूर्य को समर्पित लोकगीत और भक्ति का माहौल घरों तक ही सीमित है अन्यथा हर साल घाटों पर भक्तों की भीड़ जमा होती थी।

पूर्वांचल गौरव नामक संगठन इस बार छठ पर्व की ऑनलाइन मेजबानी 18 से 20 नवंबर के बीच करेगा।

संगठन के सदस्य ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पूजा की मेजबानी फेसबुक और यूट्यूब के जरिये ऑनलाइन की जाएगी ताकि समुदाय के लोगों में घाटों और अन्य जलाशयों के किनारे छठ पूजा करने के भाव की कमी नहीं खले।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग रहते हैं और हर साल यमुना नदी, तलाबों, झीलों और नहरों के किनारे छठ पूजा करते हैं।

वजीराबाद में क्यूदसिया घाट, सोनिया विहार, नजफगढ़ और कालिंदी कुंज कुछ प्रमुख घाट हैं जहां पर छठ पूजा होती है।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने कुछ दिन पहले नदी और अन्य जलाशयों के किनारे छठ पूजा के लिए लोगों के जमा होने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया था क्योंकि इससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज