लाइव न्यूज़ :

पंजाब : तरन तारन में खालिस्तान टाइगर फोर्स के तीन सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 सितंबर पंजाब के तरन तारन में कट्टरपंथी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान कंवरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह और कमलप्रीत सिंह के रूप में की गयी है।

इनके पास से दो हथगोले और नौ एमएम की तीन पिस्तौल भी बरामद हुई हैं। इसके अलावा दो डिब्बे भी बरामद किए गए हैं, पुलिस के मुताबिक यह डिब्बे टिफिन बम हो सकते हैं।

पूछताछ के दौरान कंवरपाल सिंह ने खुलासा किया है कि वह दो हफ्ते पहले ही कनाडा से लौटा था।

गौरतलब है कि चार महीने पहले पंजाब पुलिस ने एक डेरा प्रेमी की हत्या और एक पुजारी पर गोली चलाने सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल केटीएफ के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आतंकवादी केटीएफ के कनाडा स्थित प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर के निर्देश पर काम कर रहे थे।

एक आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक आंतरिक सुरक्षा मामलों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आर एन ढोके ने कहा कि ताजा गिरफ्तारी भिखीविंड के भगवानपुर गांव के पास एक पुलिस जांच के दौरान की गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों आतंकवादी कनाडा स्थित अर्शदीप के निर्देश पर तरन तारन में आतंकवादियों द्वारा फेंके गए ‘हार्ड वेयर’ की खेप को वापस लेने के लिए आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र