लाइव न्यूज़ :

पंजाब: सुनील जाखड़ का दावा, 42 विधायकों का सपोर्ट था लेकिन सीएम नहीं बना सका, चन्नी केवल 2 के दम पर बन गये

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2022 19:23 IST

सुनील जाखड़ ने कहा कि साल 2021 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राजनीतिक कलह के कारण सीएम पद छोड़ा था तो उस वक्त कुल 42 विधायक उन्हें पंजाब के सीएम पद पर देखना चाहते थे

Open in App
ठळक मुद्देसुनील जाखड़ का आरोप है कि 42 एमएलए का सपोर्ट था तब भी हाईकमान ने मौका नहीं दिया दिल्ली के सलाहकारों ने आलाकमान से कहा पंजाब में सीएम पद के लिए सिख चेहरा ही ठीक रहेगाराहुल गांधी ने उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर किया था लेकिन सुनील जाखड़ ने उसे ठुकरा दिया

दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने दावा किया है कि जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाया था तो 42 विधायक उस समय उन्हें सीएम बनना चाहते थे लेकिन चूंकि वो एक हिंदू थे। इसलिए कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें तवज्जो न देते हुए मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगा दी थी।

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत बलराम जाखड़ के बेटे सुनील जाखड़ ने यह दावा ऐसे समय किया जब चुनाव पूर्व पंजाब कांग्रेस में सीएम पद के चेहरे के लिए रेस लगी हुई है।

इस मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और वर्तमान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच शह-मात का खेल खेला जा रहा है लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने इन दोनों में किसी के नाम के आगे सीएम पद के दावेदार का तमगा नहीं लगाया है।    

निजी चैनेल इंडिया टुडे से बात करते हुए जाखड़ ने कहा कि साल 2021 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राजनीतिक कलह के कारण सीएम पद छोड़ा था तो उस वक्त कुल 42 विधायक उन्हें पंजाब के सीएम पद पर देखना चाहते थे लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर सिर्फ इसलिए तैयार नहीं हुए क्योंकि वो सिख नहीं थे।

सुनील जाखड़ ने कहा कहा कि पार्टी हाईकमान को दिल्ली में बैठे उनके सलाहकारों ने यह मशवरा दिया कि सीएम पद के लिए सिख चेहरा ही ठीक रहेगा।

जाखड़ ने कहा कि पार्टी के आंतरिक सर्वे में मेरे साथ 42 एमएलए थे, सुखजिंदर रंधावा के साथ 16, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी महारानी परनीत कौर के साथ 12 विधायक थे, सिद्धू को 6 का साथ मिला था और मौजूदा सीएम चन्नी के साथ महज दो एमएलए थे।

इसके साथ ही सुनील जाखड़ ने यह दावा भी किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर किया था लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022राहुल गांधीनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh Channiअमरिन्दर सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज