लाइव न्यूज़ :

Punjab: सात आईएएस, 19 आईपीएस और 34 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, जानिए कौन किस पोस्ट पर, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2022 20:24 IST

Punjab: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के स्थानांतरित अधिकारियों में गुरप्रीत कौर सापरा (वित्त) को जालंधर संभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि प्रदीप कुमार को विशेष सचिव (परिवहन) का प्रभार सौंपा गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 19 आईपीएस, नौ पीपीएस और एक आईएसएफ अधिकारी का भी तबादला किया है।पंजाब स्वास्थ्य तंत्र निगम की प्रबंध निदेशक नीलिमा को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Punjab: पंजाब में व्यापक फेरबदल के तहत राज्य सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से सात आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नयी तैनाती के आदेश जारी किये। पंजाब सरकार ने 19 आईपीएस, नौ पीपीएस और एक आईएसएफ अधिकारी का भी तबादला किया है।

आधिकारिक आदेश के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के स्थानांतरित अधिकारियों में गुरप्रीत कौर सापरा (वित्त) को जालंधर संभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि प्रदीप कुमार को विशेष सचिव (परिवहन) का प्रभार सौंपा गया है। इसके मुताबिक, पंजाब स्वास्थ्य तंत्र निगम की प्रबंध निदेशक नीलिमा को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कपूरथला के उपायुक्त विशेष सारंगल को आयुक्त नगर निगम, कपूरथला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईएएस अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता को पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड का सचिव बनाया गया है जबकि आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारी मनीष कुमार को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के निदेशक के तौर पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा, पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) के 34 अधिकारियों को भी नये पदस्थापन के आदेश दिए गए हैं, जिनमें रविंदर सिंह, जसबीर सिंह, दलजीत कौर और नवजोत कौर शामिल हैं। एक अन्य आधिकारिक आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

इसके मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नरेश कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) के रूप में तैनात किया गया है, जोकि जी नागेश्वर राव की जगह लेंगे। राव को एडीजीपी (प्रावधान) के रूप में तैनाती दी गई है। आईपीएस अधिकारी एम एफ फारूकी को जन शिकायतों के अलावा एडीजीपी (रेलवे) का प्रभार दिया गया है। 

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह