लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच हरीश रावत चंडीगढ़ पहुंचे

By भाषा | Updated: August 31, 2021 23:43 IST

Open in App

कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी घमासान के बीच पार्टी महासचिव हरीश रावत मंगलवार को पार्टी नेताओं से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने चंडीगढ़ पहुंचे। रावत की इस यात्रा से कुछ ही दिन पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे से जुड़े चार मंत्रियों और पार्टी के एक 10 से अधिक नेताओं ने चुनावी वादे पूरे नहीं होने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद किया था। पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी रावत ने मंगलवार शाम चंडीगढ़ पहुंचने के बाद कहा कि पार्टी की राज्य इकाई में कोई विवाद नहीं है और केवल एक खेमा है जो कांग्रेस का खेमा है। रावत ने कहा कि यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान करना उनका काम है। रावत ने संवाददाताओं से कहा कि जो भी उनसे मिलना चाहता है, वह उससे मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह बुधवार को मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास करेंगे और वह गुरुवार तक यहां रहेंगे। रावत के चंडीगढ़ पहुंचने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, कार्यकारी अध्यक्षों कुलजीत नागरा, पवन गोयल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव परगट सिंह ने उनसे मुलाकात की। इस बीच, शिरोमणि अकाली दल के दलजीत सिंह चीमा ने रावत की कथित 'पंज प्यारे' टिप्पणी पर आपत्ति जताई और उनसे माफी की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज