लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार को मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह का साथ, लॉकडाउन के बाद राज्य की अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए करेंगे मार्गदर्शन

By भाषा | Updated: April 27, 2020 19:10 IST

पंजाब के सीएम ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को पत्र लिखा था कि मोंटेक सिंह अहलूवालिया के नेतृत्व में विशेषज्ञों के समूह का मार्गदर्शन करें और इसे स्वीकार करने के लिए मैं उनका आभारी हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के सीएम ने कहा हम पंजाब को आर्थिक प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। समूह में प्रमुख अर्थशास्त्री एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल हैं जो पंजाब सरकार को लघु अवधि और दीर्घ अवधि में योजना की अनुशंसा करेंगे।

चंडीगढ़:  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कोविड-19 के बाद राज्य में अर्थव्यवस्था की पुनर्बहाली की रणनीति बनाने के लिए विशेषज्ञों के समूह का मार्गदर्शन करने के उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को पत्र लिखा कि मोंटेक सिंह अहलूवालिया के नेतृत्व में विशेषज्ञों के समूह का मार्गदर्शन करें और इसे स्वीकार करने के लिए मैं उनका आभारी हूं। हम पंजाब को आर्थिक प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे हैं और कोविड-19 के बाद हम इस पर फिर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

राज्य सरकार ने 25 अप्रैल को प्रख्यात अर्थशास्त्री और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अलूवालिया के नेतृत्व में विशेषज्ञों की समिति का गठन किया था ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था को पुनर्बहाल किया जा सके।

समूह में प्रमुख अर्थशास्त्री एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल हैं जो पंजाब सरकार को लघु अवधि और दीर्घ अवधि में योजना की अनुशंसा करेंगे ताकि कोविड-19 संकट के बाद राज्य की अर्थव्यवस्था फिर से बहाल की जा सके। 

 

टॅग्स :पंजाबकोरोना वायरस लॉकडाउनमनमोहन सिंहअमरिन्दर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज