लाइव न्यूज़ :

पंजाब: पराली जलाने को लेकर किसानों ने प्रदर्शन कर रेलवे ट्रेक किया जाम, ट्रेनों का आवागमन हुआ ठप

By स्वाति सिंह | Updated: October 18, 2018 17:54 IST

गुरुवार को पंजाब के बटाला जिले में दो जगह किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। जिसके कारण कई जगहों पर ट्रेनों का रास्ता बदलना पड़ा है।

Open in App

पंजाब में किसानों ने लगातार कई दिनों से रेलवे ट्रैक जाम कर देने का सिलसिला जारी है। राज्य में किसान अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठ जाते हैं।ट्रेनों का आवागमन पर इसका काफी असर पड़ता है।

गुरुवार को पंजाब के बटाला जिले में दो जगह किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। जिसके कारण कई जगहों पर ट्रेनों का रास्ता बदलना पड़ा है।

उधर, पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। यहां राज्य के कई अहम मुद्दों पर उन्होंने पीएम से चर्चा की। इसी बीच राज्य में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। 

बता दें कि किसान-मजदूर संगठन और किसान संघर्ष कमेटी ने पराली जलाने पर रोक के चलते पहले भी कई बार आंदोलन के तहत रेल को रोका है। इसके चलते गुरुवार दोपहर 1 से 4 बजे तक पंजाब के कई इलाकों में रेलवे को रोका गया। जिसके चलते कई रेलगाड़ियां प्रभावित हो चुकी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले पंजाब के मुख्यमंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर किसानों को खेत में पराली नहीं जलाने के लिए हतोत्साहित करने को उन्हें मुआवजा दिए जाने की मांग की।

सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वातावरण में इस समय धुएं और धुंध की समस्या गहराने के बीच प्रधानमंत्री से मुलाकात में यह मांग उठायी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समस्या का निवारण तत्काल नहीं किया गया तो वायु प्रदूषण का संकट और गहरा सकता है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की समस्या के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। पंजाब के मुख्यमंत्री पराली (धान के डंठल) के जलाने पर अंकुश लगाने के लिए किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल का मुआवजा देने के हिमायती हैं।

पंजाब और हरियाणा समेत पड़ोसी राज्यों में किसानों धान और अन्य फसलों के डंठल खेत में जाने से के कारण दिल्ली एनसीआर का वातावरण प्रदूषित होता है।

गुरुवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में वायु की गुणवत्ता "बहुत खराब" रही। अधिकारियों ने कहा कि कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर तक पहुंच गया है।

पंजाब सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बैठक का विवरण देते हुए कहा कि सिंह ने प्रधानमंत्री से राज्य की नकद रिण की सीमा (सीसीएल) में 31,000 करोड़ रुपये के अंतर के मामले के समाधान के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय को सलाह देने का आग्रह किया। राज्य सरकार चहती है कि इस बकाए का कुछ बोझ वित्त मंत्रालय उठाए।

मुख्यमंत्री ने पहले सिख गुरु श्री गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह की तैयारी के लिए केंद्र की ओर से सहायता की मांग भी की।

टॅग्स :पंजाबकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज