लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनावः प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की सभा में लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया हमला, 4 घायल

By अनिल शर्मा | Updated: February 3, 2022 12:52 IST

पठानकोट से पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां बुधवार को वह एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे जहां उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में इकट्ठा हुए थे। शर्मा के संबोधन से पहले ही कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की सभा में बुधवार काफी हंगामा हुआकुछ लोगों ने उनकी सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दियाअश्विनी पंजाब के पठानकोट से बीजेपी उम्मीदवार हैं

पठानकोटः पंजाब के पठानकोट में बुधवार को राज्य के बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की चुनावी सभा में काफी हंगामा हुआ। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भीड़ में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने प्रदेश सरकार पर इसको लेकर जमकर हमला बोला।

पठानकोट से ही पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां बुधवार को वह एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे जहां उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में इकट्ठा हुए थे। शर्मा के संबोधन से पहले ही कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को लेकर अश्विनी शर्मा ने चन्नी सरकार को घेरते हुए कहा कि यह दिखाता है कि प्रशासन (राज्य में) कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है।

गौरतलब है कि अश्विनी शर्मा पर साल 2020 में भी हमला हुआ था। पंजाब के होशियारपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर अश्वनी शर्मा के काफिले पर दो अज्ञात गाड़ियों में आए लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया था। उनकी गाड़ियों पर पथराव किया गया। इस दौरान शर्मा के साथ मारपीट भी की गई थी।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। पठानकोट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से अमित विज, भाजपा से अश्विनी कुमार शर्मा, एएसडी से एडवोकेट ज्योति पाल भीम और आप से विभूति शर्मा के बीच टक्कर है। पिछली बार यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। अश्विनी शर्मा भी यहां से विधायक रह चुके हैं।

 

 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावBJPविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार