लाइव न्यूज़ :

Punjab Elections 2022: कैप्टन का सीएम चन्नी पर सियासी वार, बोले- चरणजीत सिंह चन्नी क्या हैं? क्या वह जादूगर हैं जो तीन महीने में चमत्कार कर देंगे?

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2022 14:59 IST

राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, चरणजीत चन्नी क्या हैं? क्या वह जादूगर हैं जो 3 महीने में वह पंजाब में चमत्कार कर सकता है?

Open in App

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर सियासी वार किया है। उन्होंने कहा, चरणजीत चन्नी क्या हैं? क्या वह जादूगर हैं जो 3 महीने में वह पंजाब में चमत्कार कर सकता है? चुनाव से पहले उन्हें हीरो बनाने की कोशिश का सारा श्रेय देते हुए... मुझे लगता है कि दोनों (चन्नी और नवजोत एस सिद्धू) बेकार हैं।

इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दोपहर एक बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है यह एक अच्छा संकेत है। पटियाला और आसपास की सीटों पर हमें बहुत अच्छी जीत देखने को मिलेगी। बीजेपी-पीएलसी (पंजाब लोक कांग्रेस) और ढिंढसा की पार्टी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है तो हमें और क्या चाहिए।

उन्होने कहा कि वे (कांग्रेस) इस बात से चिंतित हैं कि मैं पंजाब में क्या हासिल कर पा रहा हूं जो उनके खिलाफ जा रहा है। मैं अनुमान लगा सकता हूं कि कांग्रेस को 20-30 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

पंजाब लोक कांग्रेस के फाउंडर और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला में वोटिंग की। वहीं खरड़ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वोट डाला। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में दोपहर 1 बजे तक 34.10 फीसदी वोटिंग हुई है।

उधर, आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि पहले किसी और को वोट देते थे आज शायद लोग अपने आप को वोट करेंगे। पूरे पंजाब में लोगों का मिज़ाज एक जैसा ही है। अच्छे नतीजे आएंगे, बहुमत की सरकार बनेगी।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावअमरिन्दर सिंहCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल