लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 'आप' की चली झाड़ू, शुरुआती रुझानों में बहुमत के पार, अमरिंदर सिंह और सिद्धू चल रहे पीछे

By विनीत कुमार | Updated: March 10, 2022 09:55 IST

Punjab Election Results 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने शुरुआती रुझानों में बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में पहली बार पंजाब में 'आप' की सरकार बनने की संभावना बढ़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के आसार, रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार किया।पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी अपनी-अपनी सीटों पर पीछे।

चंडीगढ़: पंजाब में 'आम आदमी पार्टी' (आप) सत्ता पर काबिज होती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को हुए मतदान की आज गिनती हो रही है। चुनाव आयोग के अनुसार 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में 107 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसमें 79 सीटों पर 'आप' आगे है। 

वहीं कांग्रेस पार्टी को फिलहाल केवल 16 सीटों पर बढ़त हासिल है। इसके अलावा शिरोमणी अकाली दल 7 सीटों पर जबकि भारतीय जनता पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर बसपा आगे है। चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में भी 'आप' के पंजाब में जीत की संभावना जताई गई थी। आप ने पंजाब में भगवंत मान को अपना सीएम चेहरा घोषित किया था।

कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू पीछे

रूझानों के अनुसार पंजाब लोक कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी सीट पर पीछे चल रहे हैं। ऐसे ही पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट सीट पर पीछे चल रहे हैं। 

बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 117 में से 77 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार यहां 'आम आदमी पार्टी' बड़े दावेदार के तौर पर उभरी है। पंजाब में बहुमत का आंकड़ा 59 है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीभगवंत मानअमरिन्दर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह