लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव मतगणना: शुरुआती रुझानों में आप को बहुमत, भगवंत मान के घर के बाहर जश्न, झाड़ू के साथ नाचते दिखे समर्थक

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 10:29 IST

 पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना के शुरुआती रुझान में  शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कांग्रेस पांच-पांच सीटों पर आगे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को सुबह आठ बजे से मतगणना जारी हैशुरुआती रुझानों में आप को पंजाब में बहुमत मिलता दिख रहा हैपार्टी समर्थक पंजाब में सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के घर के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिए हैं

चंडीगढ़ः पंजाब में 'आम आदमी पार्टी' (आप) को शुरुआती रुझानों में बहुमत मिलता दिख रहा है। 20 फरवरी को हुए मतदान की आज गिनती हो रही है। चुनाव आयोग के अनुसार 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में 107 सीटों के रुझान सामने आए हैं जिसमें 79 सीटों पर 'आप' आगे है। आप को बहुमत मिलता देख आम आदमी के समर्थक पंजाब के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के घर के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिए हैं।  संगरूर में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के आवास के बाहर लोगों का जश्न मनाते वीडियो सामने आया हैष। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

 पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना के शुरुआती रुझान में  शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कांग्रेस पांच-पांच सीटों पर आगे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना चल रही है। फिरोजपुर ग्रामीण, खरड़, लेहरा, धर्मकोट और अटारी उन सीटों में शामिल हैं, जहां ‘आप’ आगे चल रही है। वहीं, शिअद भोलथ और तरन तारन सीट पर आगे चल रही है। 

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना चल रही है और राज्य के पांच बार के मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता प्रकाश सिंह बादल अपने गढ़ लाम्बी विधानसभा सीट पर 1,416 मतों से पीछे चल रहे हैं। लाम्बी सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडियां आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाबAam Aadmi Partyभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला