लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव से पहले सीएम चन्नी का वादा, कहा - जनता को देंगे फ्री शिक्षा और स्वास्थ्य

By रुस्तम राणा | Updated: February 18, 2022 16:35 IST

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रूपनगर में शुक्रवार को कहा कि हम राज्य में मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम चन्नी का मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादाइस बार पंजाब चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला20 फरवरी को होगा मतदान, नतीजे 10 मार्च को

चंडीगढ़: पंजाब में 20 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार की शाम को प्रचार थम जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार के आखिर दिन पूरी ताकत लगा रही हैं। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने जनता से बड़ा वादा किया है। 

चन्नी का मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा

मुख्यमंत्री ने रूपनगर में शुक्रवार को कहा कि हम राज्य में मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगे। मालूम हो कि सीएम चन्नी इस चुनाव में दो सीटों से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वे चमकौर साहिब के अलावा भदौर विधानसभा सीट से मैदान में हैं। भादौर विधानसभा सीट पंजाब की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। 

इस बार पंजाब चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला

इस बार पंजाब चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला है। एक तरफ जहां कांग्रेस के लिए चरणजीत सिंह चन्नी अगुवाई में सत्ता में वापसी करने की चुनौती है। तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी अपने दूसरे प्रयास में पंजाब की गद्दी में विराजमान होना चाहती हैं। वहीं, अकाली दल के लिए अपने सियासी वजूद बनाए रखने की लड़ाई है। उधर, अकाली दल का साथ छोड़ चुकी बीजेपी और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का गठबंधन राज्य की सत्ता पाने के लिए पूरी ताकत झोंक चुका है।

20 फरवरी को होगा मतदान, नतीजे 10 मार्च को

राज्य की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। यहां एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराया जाएगा, जबकि नतीजे की घोषणा 10 मार्च को सभी पांचों राज्यों (पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर) के चुनाव के एकसाथ किए जाएंगे। 

टॅग्स :Charanjit Singh ChanniPunjab Assembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह