लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का BJP पर हमला, कहा- अपनी गलतियों में सुधार की बजाय नेहरू को जिम्मेदार ठहराती है भाजपा

By रुस्तम राणा | Updated: February 17, 2022 14:29 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, 7.5 साल सरकार चलाने के बाद वे अपनी गलती मानने और सुधार करने को तैयार नहीं है। सरकार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराती है। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री ने पीएम की सुरक्षा चूक मामले में सीएम चन्नी का किया बचावउन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवाद को बताया देश को बांटने वाला

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का एक वीडियो संदेश अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया है। पूर्व प्रधानमंत्री का यह वीडियो संदेश पंजाब की जनता के लिए है। इस वीडियो संदेश में मनमोहन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया है। 9 मिनट से ज्यादा वीडियो संदेश मनमोहन सिंह ने कहा, 7.5 साल सरकार चलाने के बाद वे अपनी गलती मानने और सुधार करने को तैयार नहीं है। सरकार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराती है। 

मनमोहन सिंह ने वीडियो की शुरुआत में कहा कि उनकी बड़ी इच्छा थी कि वे गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में जाकर लोगों से देश और सूबे के हालातों पर जाकर चर्चा करें। उन्होंने कहा, मौजूदा स्थिति के बीच और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वे वीडियो के माध्यम से जनता से बात कर रहे हैं। 

उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्‍ट्रवाद अंग्रेजों के फूट डालो और शासन करो की नीति पर आधारित है। उन्होंने कहा, ‘मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री के पद का एक खास महत्व होता है। इतिहास पर दोष लगाकर अपने गुनाह कम नहीं हो सकते। प्रधानमंत्री के तौर पर काम कर मैंने ज्यादा बोलने की जगह काम को तरजीह दी। हमने सियासी लाभ के लिए देश को नहीं बांटा।’ 

पंजाब के लोगों को दिए अपने संदेश में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा चूक मामले में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर बीजेपी ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी और पंजाब की जनता का अपमान करने की कोशिश की थी। 

मालूम हो कि पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं। सूबे की 117 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा। जबकि चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार है और चेहरा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैं।  

टॅग्स :मनमोहन सिंहBJPकांग्रेसपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल