लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव: CM चन्नी के भतीजे व अन्य के परिसरों पर ईडी ने मारा छापा, अवैध रेत खनन मामले में 10 से 12 जगहों पर चल रही छापेमारी

By विशाल कुमार | Updated: January 18, 2022 11:33 IST

सीमावर्ती राज्य में कम से कम 10 से 12 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और संघीय एजेंसी के अधिकारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीमावर्ती राज्य में कम से कम 10 से 12 स्थानों पर छापेमारी की जा रही हैईडी के अधिकारी पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह अवैध रेत खनन के मुख्य आरोपी की कंपनी में मैनेजर थे।

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन करने में शामिल कम्पनियों के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के परिसरों सहित पंजाब में कई स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य में कम से कम 10 से 12 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और संघीय एजेंसी के अधिकारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने अवैध रेत खनन मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। सिंह इस मामले के मुख्य आरोपी की कंपनी में मैनेजर थे। ईडी की छापेमारी होमलैंड सोसाइटी में भी की गई, जहां सीएम चन्नी की साली का बेटा रहता है।

पंजाब में विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर अवैध रेत खनन में शामिल लोगों की सहायता करने का आरोप लगाया है। पिछले साल दिसंबर में आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया था कि सीएम चन्नी के अपने निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध रेत खनन हो रहा है।

गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channiप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला