लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, चमकौर साहिब के अलावा इस सीट से भी सीएम चन्नी लड़ेंगे चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: January 30, 2022 18:44 IST

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का भी नाम है। पार्टी ने उन्हें चमकौर साहिब के अलावा भदौर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नाम 2017 में आम आदमी पार्टी ने भदौर सीट पर जीत दर्ज की थी

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट को जारी किया है। इस लिस्ट में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का भी नाम है। पार्टी ने उन्हें चमकौर साहिब के अलावा भदौर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। भादौर विधानसभा सीट पंजाब की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। 

रविवार को जारी की गई कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने अटारी (SC) सीट से तरसेम सिंह सियाका, खेमकरन से सुकपाल सिंह भुल्लर, नवां शहर सीट से सतवीर सिंह सैनी, लुधियाना साउथ सीट से ईश्वरजोत सिंह चीमा, जलालाबाद से मोहन सिंह फलियांवाला, भदौर (SC) सीट से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, बरनाला से मनीष बंसल और पटियाला सीट से विष्णु शर्मा को टिकट दिया है।   

भदौर विधानसभा सीट पंजाब के बर्नाला जिले में आती है। 2017 में भादौर में कुल 44.85 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में आम आदमी पार्टी से पीरमाल सिंह धौला ने शिरोमणि अकाली दल के संत बलवीर सिंह घुनास को 20784 वोटों के मार्जिन से हराया था।

बता दें कि कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चमकौर साहिब से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ेंगे।

राज्य में 20 फरवरी को मतदान होने हैं। इससे पहले यहां 14 तारीख को चुनाव होने थे, लेकिन संत रविदास जयंती के कारण चुनाव आयोग ने राज्य की चुनावी तारीख को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 

टॅग्स :कांग्रेसपंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज