लाइव न्यूज़ :

पंजाब: डिप्टी सीएम रंधावा ने BSF के अधिकार बढ़ाए जाने पर उठाए सवाल, राज्य में बताया आपातकाल जैसे हालात

By रुस्तम राणा | Updated: October 16, 2021 08:36 IST

पंजाब के डिप्टी सीएम रंधावा ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ,"पंजाब में एक तरह से अघोषित आपाताकाल जैसे हालात बना दिए गए हैं, यह कभी सहन नहीं किया जाएगा। पंजाब सुरक्षित हाथों में है। पंजाब को परेशान करने की बजाय केन्द्र को सीमा पार से आने वाले ड्रग्स, हथियार और ड्रोन्स पर फोकस करना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र के इस फैसले को बताया संघीय ढांचे को कमजोर करने वालापंजाब पुलिस को लेकर कहा राज्य सुरक्षित हाथों में है

हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सीमा अधिकार को बढ़ाए जाने का कुछ राज्यों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह रंधावा ने शुक्रवार की रात अमृतसर के अजनाला इलाके का दौरा किया, जो पाकिस्तान की सीमा से सटा है। यहां उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पंजाब में एक तरह से अघोषित आपाताकाल जैसे हालात बना दिए गए हैं, यह कभी सहन नहीं किया जाएगा। पंजाब सुरक्षित हाथों में है। पंजाब को परेशान करने की बजाय केन्द्र को सीमा पार से आने वाले ड्रग्स, हथियार और ड्रोन्स पर फोकस करना चाहिए।" 

उन्होंने कहा कि बीएसएफ को सीमा पर ही रखा जाना चाहिए और बाकी इलाकों की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए। रंधावा ने कहा कि लोगों को डर है कि बीएसएफ के जवान अचानक से उनके घरों में घुस जाएंगे, गांवों की घेराबंदी करेंगे और तलाशी लेंगे। यदि बीएसएफ गांवों में प्रवेश करती है, तलाशी लेती है, मामले दर्ज करती है या स्टेशन स्थापित करती है, तो यह देश के संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास होगा, ऐसा लोगों को लगता है। 

इस दौरान पंजाब के डिप्टी सीएम ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, साल 2016 में कैप्टन ने अपने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा था कि पंजाब और पाक रेंजर्स के बीच सांठगांठ है जिसे तोड़ा जाना चाहिए। कैप्टन अमरिंदर को पहले इस बात का जवाब देना चाहिए। दरअसल अमरिंदर ने केन्द्र द्वारा बीएसएफ के अधिकारों को बढ़ाए जाने वाले फैसले का स्वागत किया था।

बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 11 अक्टूबर को सीमा सुरक्षा बल की शक्तियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें बीएसएफ के अधिकारों को सीमा क्षेत्र से बढ़ाकर अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर तक कर दिया है। जिसके तहत अब 50 किलोमीटर के दायरे में बीएसएफ को किसी भी संदिग्ध की तलाशी लेने और गिरफ्तार करने का अधिकार होगा। इसको लेकर कुछ राज्यों ने आपत्ति जताई है

टॅग्स :पंजाबसीमा सुरक्षा बलCenterगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप