लाइव न्यूज़ :

संसद पहुंचे भगवंत मान, बोले- पंजाब के लोगों ने दी राज्य की सेवा करने की बड़ी जिम्मेदारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 14, 2022 11:16 IST

दिल्ली में संसद पहुंचे पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस संसद को मैं बहुत याद करूंगा, लेकिन पंजाब के लोगों ने मुझे पूरे पंजाब की सेवा करनी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान ने कहा कि मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि एक और आवाज़ संसद में गूंजेगी।आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी के 48 वर्षीय नेता मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान आज संसद की सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए संसद पहुंचे। संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद मान ने संसद पहुंचकर कहा, "मुझे इस सदन की कमी खलेगी। पंजाब ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, लेकिन मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि जल्द ही सदन में एक साहसिक आवाज गूंजेगी। मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अपने बेटे पर भरोसा किया और वोट किया।"

 

पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत भगवंत मान ने कहा, "मैं लोगों से 16 मार्च (शपथ ग्रहण समारोह के लिए) खटकर कलां पहुंचने का अनुरोध करता हूं। मैं अपने भाइयों से अनुरोध करता हूं कि उस दिन पीली पगड़ी पहनें और बहनें पीली शॉल/स्टोल पहनें। हम उस दिन खतर कलां को 'बसंती रंग' में रंगेंगे।" बता दें कि आम आदमी पार्टी के 48 वर्षीय नेता मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले में स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के मूल गांव खटकड़ कलां में आयोजित होगा। 

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है। ऐसे में इस बार भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मान ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अमृतसर में रविवार को रोड शो किया था। 

टॅग्स :भगवंत मानपंजाब विधानसभा चुनावपंजाबआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज