लाइव न्यूज़ :

भगवंत मान दूसरी बार करने जा रहे हैं शादी, कल डॉ गुरप्रीत कौर से करेंगे ब्याह; चंडीगढ़ में होगा कार्यक्रम

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2022 14:38 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल शादी करेंगे। ये उनकी दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उनका तलाक छह साल पहले हो गया था। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, कल चंडीगढ़ में करेंगे शादी।भगवंत मान की दूसरी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होने जा रही है।भगवंत मान का पहली पत्नी से 6 साल पहले तलाक हो गया था, पहली पत्नी से दो बच्चे हैं।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी करने जा रहे हैं। वे गुरुवार को शादी के बंधन में बंध जाएंग। सामने आई जानकारी के अनुसार शादी का पूरा कार्यक्रम चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होने जा रही है। यह समारोह चंडीगढ़ में सीएम मान के आवास पर ही होगा। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।

48 साल के भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। वे 6 साल पहले अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर अलग हो गए थे। उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। हाल में इसी साल विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो पहली पत्नी से दोनों बच्चे भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में भी अमेरिका से हिस्सा लेने आए थे।

पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान दो बार संगरूर से सांसद रह चुके हैं। वे पहली बार 2014 में पंजाब के संगरूर से सांसद बने। इस दौरान उनकी पत्नी चुनाव प्रचार में उनके साथ नजर आई थीं। हालांकि बाद के वर्षों में दोनों के रिश्तों अलगाव हो गया था। 

भगवंत मान ने कहा था कि राजनीति की वजह से वे परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए पहली पत्नी से उनसे दूरी बना ली। मान ने तब तलाक के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना है और राजनीति के लिए पत्नी से अलग हो रहे हैं।

इस साल पंजाब विधानसभा चुनाव के ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने मान को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बनाया था। पार्टी का ये फैसला सही साबित हुआ और मान के नेतृत्व में 'आप' प्रचंड बहुमत के साथ पहली बार दिल्ली से बाहर किसी राज्य में सत्ता में आई।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज