लाइव न्यूज़ :

पंजाब: पटियाला में शिवसेना की रैली में जमकर बवाल, दो ग्रुप के बीच झड़प में जमकर हुई पत्थरबाजी, लहराई गई तलवारें

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2022 14:35 IST

पंजाब के पटियाला में शिवसेना की एक रैली के दौरान बवाल मच गया। शिवसेना की ये रैली खालिस्तान के खिलाफ थी और इसमें लगातार नारेबाजी हो रही है। इसी दौरान झड़प शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना की ओर से निकाली गई एक जुलूस के दौरान पटियाला में जमकर बवाल।शिवसेना की रैली के दौरान दो समूह आपस में भिड़ गए, पुलिस ने कह- किसी रैली की इजाजत नहीं थी।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इलाके में अभी शांति बहाल हो गई है।

पटियाला: पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को उस समय तनाव फैल गया जब दो अलग-अलग समूह आपस में भिड़ गए। यह टकराव शिवसेना की ओर से निकाली गई एक जुलूस के दौरान हुआ। इस दौरान दोनों ओर से खूब पत्थरबाजी और तलवारबाजी हुई। पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की तो उस पर हमला हुआ। परी घटना पटियाला में काली देवी मंदिर के पास की है। 

इस बीच बताया गया है कि हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल के आसपास तैनात किए गए हैं। पुलिस शिवसेना से भी बात कर रही है जो भिड़ने वाली दो ग्रुप में से एक है। पुलिस के अनुसार पंजाब शिवसेना के चीफ हरीश सिंगला से बातचीत हो रही है। दोनों ग्रुप को कोई मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी गई थी।

खालिस्तानी गुटों के खिलाफ थी शिवसेना की रैली

रिपोर्ट्स के अनुसार शिवसेना की रैली खालिस्तानी गुटों के खिलाफ थी। इसमें 'खालिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लग रहे थे। इसी दौरान कुछ सिख और हिंदू संगठनों में विवाद पैदा हो गया। माना जा रहा है कि झड़प उस समय शुरू हुई जब कुछ खालिस्तान समर्थक सामने आ गए। 

इस बवाल में कम से कम चार लोगों को चोट लगने की खबरें हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है, दोनों समूहों से बातचीत के माध्यम से अपने "विवाद या गलतफहमी" को हल करने का अनुरोध किया गया है।

इस बीच पटियाला की घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'मैंने डीजीपी से बात की है, इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब में शांति और सद्भाव बेहद महत्वपूर्ण है।'

टॅग्स :पंजाबशिव सेनाPatiala
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल