लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार, कहा- आपके पास 80 हजार पुलिस वाले हैं, वो क्या कर रहे थे

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2023 16:48 IST

अदालत ने कहा, "आपके पास 80,000 पुलिस वाले हैं। वे क्या कर रहे थे। कैसे फरार हुआ अमृतपाल सिंह?"

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को मंगलवार को फटकार लगाई।अदालत ने शनिवार को शुरू किए गए अभियान की स्थिति रिपोर्ट भी मांगी है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को मंगलवार को फटकार लगाई। दरअसल, अलगाववादी अमृतपाल सिंह को पकड़ने की तलाश चौथे दिन में प्रवेश कर गई है। अदालत ने कहा कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के पास 80,000 पुलिसकर्मी हैं फिर भी सिंह को गिरफ्तार करने में (अब तक) विफलता हाथ लगी है। अदालत ने शनिवार को शुरू किए गए अभियान की स्थिति रिपोर्ट भी मांगी है। 

अदालत ने कहा, "आपके पास 80,000 पुलिस वाले हैं। वे क्या कर रहे थे। कैसे फरार हुआ अमृतपाल सिंह?" उच्च न्यायालय ने यह जानने की मांग की कि अमृतसर में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए तैनात किए गए एक 'सुनियोजित अभियान' और अतिरिक्त सुरक्षा के बावजूद अमृतपाल सिंह कैसे फरार हो सकता है। 

अदालत ने कहा, "एनएसए क्यों लगाया गया? पूरा ऑपरेशन 'प्लान' था...फिर अमृतपाल को छोड़कर सभी को कैसे गिरफ्तार किया गया? हम कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते।"

पुलिस की कथित अवैध हिरासत से अमृतपाल की रिहाई की मांग वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह टिप्पणी की। याचिकाकर्ता वकील इमान सिंह खारा ने दावा किया कि अमृतपाल को जालंधर के शाहकोट इलाके से पुलिस ने अवैध और जबरन हिरासत में लिया है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला