लाइव न्यूज़ :

वीडियोः पुणे में पुल के ढलान पर अनियंत्रित हुआ ट्रक, एक बाद एक 30 वाहनों को मारी टक्कर, 8 अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2022 08:02 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन-तीन) सुहेल शर्मा ने कहा, ‘‘ संदिग्ध रूप से ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक ने सड़क पर कुछ वाहनों को टक्कर मार दी और इस घटना में ट्रक सहित कम से कम 30 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा। इनमें से 22 गाड़ियां कारें थीं जबकि एक ऑटोरिक्शा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में 10 से 15 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं छह से आठ अन्य लोगों को इलाज के लिए दो अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुणेः पुणे में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर रविवार शाम को एक पुल के ढलान पर एक ट्रक के नियंत्रण खो देने के बाद कम से कम 30 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार घायलों में से आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवाले पुल पर यह हादसा ब्रेक के संदिग्ध रूप से फेल हो जाने या फिर चालक के ट्रक पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में 10 से 15 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। उनके अनुसार हालांकि, छह से आठ अन्य लोगों को इलाज के लिए दो अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन-तीन) सुहेल शर्मा ने कहा, ‘‘ संदिग्ध रूप से ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक ने सड़क पर कुछ वाहनों को टक्कर मार दी और इस घटना में ट्रक सहित कम से कम 30 वाहनों को नुकसान पहुंचा। इनमें से 22 गाड़ियां कारें थीं जबकि एक ऑटोरिक्शा था। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गयी। ’’

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है और कुछ देर बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो पाएगा। इस बीच, पुणे महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के एक अग्निशमन विभाग ने दावा किया कि इस घटना में कम से कम 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें मामूली क्षति वाले वाहन भी भी शामिल है।

टॅग्स :PuneRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए