लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche Accident: मीडिया के सवालों से भड़का अग्रवाल परिवार का सदस्य, कैमरामैन से की धक्का-मुक्की; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: May 24, 2024 10:55 IST

Pune Porsche Accident:रविवार के शुरुआती घंटों में, एक पॉर्श कार, जिसे कथित तौर पर 17 वर्षीय लड़का चला रहा था, जिसके बारे में पुलिस का दावा है कि वह उस समय नशे में था, ने शहर के कल्याणी नगर में मोटरसाइकिल सवार दो तकनीशियनों की जान ले ली।

Open in App

Pune Porsche Accident: पुणे में बिजनेसमैन के बेटे द्वारा अपनी पोर्श कार से दो लोगों को टक्कर मारने के बाद से अग्रवाल परिवार कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहा है। रविवार 19 मई 2024 को हुए हादसे में दो लोगों की मौत के बाद से मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। नाबालिग द्वारा देर रात कार चलाने के दौरान हादसे करने के कारण उसके पिता को हिरासत में लिया गया है। वहीं, रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अग्रवाल परिवार का रिश्तेदार होने का दावा कर रहा है। 

वायरल वीडियो फ्री प्रेस जनरल की ओर से साझा किया गया है जिसमें शख्स कमिश्नर कार्यालय में जा रहा है लेकिन इस दौरान उसे मीडिया के कैमरों ने घेर लिया। पत्रकार ने शख्स से पुणे पोर्श कार हादसे से संबंधित सवाल किए जिस पर वह भड़क गया। शख्स ने ऑन कैमरा ही पत्रकार को धक्का दिया और कैमरे को गिराने की कोशिश की।

रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो गुरुवार का है जब अग्रवाल परिवार का यह रिश्तेदार सीपी कार्यालय जा रहा था। फ्री प्रेस के रिपोर्टर द्वारा शूट किए गए वीडियो में वह शख्स अपने हाथ से एक पत्रकार के कैमरे को धक्का देते हुए नजर आया, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई। फिलहाल पुणे पुलिस 17 साल के लड़के के दादा सुरेंद्र कुमार अग्रवाल से पूछताछ कर रही है। 

सड़क दुर्घटना मामले में की जा रही पूछताछ

घटना के बारे में बोलते हुए, अपराध शाखा, जोन 1 के एसीपी सुनील तांबे ने कहा, "वह आरोपी का रिश्तेदार और एक पेशेवर वकील है। वह पुणे पुलिस आयुक्त के कार्यालय के परिसर में था जब उसने मीडिया का सामना किया। तीखी बहस हुई। इस दौरान उन्होंने एक मीडियाकर्मी के साथ मारपीट की और उनके कैमरे को धक्का देने का प्रयास किया।''

बता दें कि 17 वर्षीय लड़के द्वारा 19 मई को नशे की हालत में कार चलाने के कारण कल्याणी नगर में मोटरसाइकिल सवार दो तकनीशियनों की जान चली गई। इस हादसे में नाबालिग को जमानत देने के बाद, लड़के के पिता विशाल अग्रवाल (50) को किशोर न्याय अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और अपनी कार अपने कम उम्र के बेटे को सौंपने के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

इसके अलावा, पुलिस ने मुंडवा में दो शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों - कोसी रेस्तरां और होटल ब्लैक क्लब होटल के दो कर्मचारियों और मालिक को भी हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना से पहले किशोर ने कथित तौर पर होटल में शराब पी थी।

लड़के को पहले 7,500 रुपये की जमानत राशि और उसके दादा द्वारा उसे बुरी संगत से दूर रखने के आश्वासन पर जमानत दी गई थी।

टॅग्स :Puneपोर्शवायरल वीडियोसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब