लाइव न्यूज़ :

Pune Bus Fire: 4 लोग जिंदा जले, ट्रेंपो ट्रैवलर वाहन में आग?, कुछ कर्मचारी बाहर निकलकर बचाई जान, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 13:55 IST

Pune Bus Fire: हिंजेवाड़ी के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड ने बताया कि एक ट्रेंपो ट्रैवलर निजी कंपनी के कुछ कर्मचारियों को उनके दफ्तर ले जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन में आग गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई। चालक ने वाहन की गति को धीमा कर दिया।शवों को वाहन से निकाला जा रहा है।

Pune Bus Fire: पुणे के पास बुधवार सुबह एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन में आग लग गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मिनीबस के पिछले हिस्से का आपातकालीन निकास द्वार नहीं खुलने के कारण इतनी संख्या में लोग हताहत हो गए। उन्होंने कहा कि यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे पिंपरी चिंचवड इलाके के हिंजवडी में हुई। उन्होंने बताया कि घटना के समय संबंधित वाहन ‘व्योम ग्राफिक्स’ के 12 कर्मचारियों को वारजे से हिंजवडी ले जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि जब वाहन ‘डसॉल्ट सिस्टम्स’ के पास पहुंचा तो ब्रेक के पास आग लग गई। हिंजवडी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया थोरात ने कहा कि आग फैलने के बाद चालक ने वाहन की गति धीमी कर दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘खतरे को भांपते हुए चार कर्मचारी तुरंत मिनीबस से कूद गए। वाहन के पीछे बैठे लोगों ने आपातकालीन निकास द्वार से भागने की कोशिश की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि निकास द्वार नहीं खुलने से कुछ कर्मचारी बाहर नहीं निकल पाए। उनमें से चार की जलकर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य झुलस गए।’’ हिंजवडी के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड ने बताया कि शवों को वाहन से निकाल लिया गया है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 

टॅग्स :Pune Policeमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए