लाइव न्यूज़ :

पुलवामाः काकापोरा रेलवे स्टेशन के पास आतंकी हमला, आरपीएफ को दो जवान पर गोलियां चलाईं, मृत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 18, 2022 21:40 IST

जम्मू-कश्मीरः पिछले तीन सप्ताह से आतंकवादियों ने घाटी में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस माह यह ऐसा नौवां हमला है।

Open in App
ठळक मुद्देउपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।आतंकियों ने काकापोरा रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर हमला किया है।

जम्मूः कश्मीर में पहली बार आतंकियों ने पुलवामा जिले के काकापोरा रेलवे स्टेशन के पास आतंकी हमले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का दो जवान शहीद हो गये। आधिकारिक तौर पर एक ही जवान के शहीद होने की पुष्टि की गई है, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है।

उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने काकापोरा रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर हमला किया है। इसमें आरपीएफ का जवान मौके पर ही शहीद हो गया। हमले के बाद आतंकी मौके से भागने में कामयाब रहे।

शहीद होने वाले जवान की पहचान हेड कांस्टेबल सुरिन्दर सिंह के तौर पर की गई है जबकि घायल जवान की पहचान सब इंस्पेक्टर देवराज के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलवामा जिला के काकापोरा रेलवे के पास आतंकियों ने संयुक्त नाका पार्टी पर अचानक हमला कर दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीRPFपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज