लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला :शहीदों की याद में 20 मिनट बंद रहे पेट्रोल पम्प

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 20, 2019 23:58 IST

Open in App

 जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को बुधवार को देश के पेट्रोल पम्प संचालकों ने अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित की. शाम 7 बजे से 20 मिनट तक बिजली और पेट्रोल पम्प बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अकोला जिले के 65 पेट्रोल पम्प इसमें शामिल हुए.

इनमें शहर के 13 और शेष ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पम्पों का समावेश था. बुधवार शाम देश के सभी पेट्रोल पम्प बंद रखकर इस तरह श्रद्धांजलि अर्पित करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी. शाम 7 बजे एक ही समय पेट्रोल पम्प बंद रखकर शहीद 44 जवानों को याद किया गया. कॉन्सोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स ने इस उपक्रम के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस दौरान पेट्रोल पम्पों पर मौजूद ग्राहकों ने भी मौन रखकर सहयोग किया.

 लोगों से अपील की गई है कि अगर जरूरी है तो वे पहले ही अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरा लें, जिससे बंद के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

भारत2019 पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की जम्मू अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

भारतपुलवामा हमले के बाद भारत के एक सख्त कदम से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, पाक मंत्री ने संसद में स्वीकार किया

भारतपुलवामा हमले को लेकर रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह