लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरीः 14 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह, मंत्री ए. जॉन कुमार और 3 विधायक वी सेल्वम, जीएनएस राजशेखरन और ई थीपैंथन लेंगे शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 20:04 IST

Puducherry: विधानसभा अध्यक्ष आर सेल्वम मनोनीत विधायकों-वी सेल्वम, जी एन एस राजशेखरन और ई थीपैंथन को विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में शपथ दिलाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे27 जून को इस्तीफे के बाद पैदा हुई रिक्तियों को भरने के लिए मनोनीत किया गया था। ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस (एआईएनआरसी)-भाजपा गठबंधन की केंद्रशासित प्रदेश में जीत के तुरंत बाद नियुक्त किया था।एन रंगासामी के नेतृत्व वाले चार साल से अधिक पुराने मंत्रिमंडल में फिर से छह सदस्य हो जाएंगे।

Puducherry: पुडुचेरी के नवनियुक्त मंत्री ए. जॉन कुमार और तीन मनोनीत विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह 14 जुलाई को होगा। सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त मंत्री को अपराह्न डेढ़ बजे राज निवास में पद की शपथ दिलाएंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष आर सेल्वम मनोनीत विधायकों-वी सेल्वम, जी एन एस राजशेखरन और ई थीपैंथन को विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में शपथ दिलाएंगे।

इन विधायकों को वी पी रामलिंगम, के वेंकटेशन और आर बी अशोक बाबू के 27 जून को इस्तीफे के बाद पैदा हुई रिक्तियों को भरने के लिए मनोनीत किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा से संबद्ध इन तीनों सदस्यों को 2021 के विधानसभा चुनावों में ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस (एआईएनआरसी)-भाजपा गठबंधन की केंद्रशासित प्रदेश में जीत के तुरंत बाद नियुक्त किया था।

गृह मंत्रालय ने 11 जुलाई को जॉन कुमार और भाजपा द्वारा मनोनीत तीन विधायकों की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी, जो पार्टी द्वारा मंत्रिमंडल और विधायी शाखा में शुरू किए गए फेरबदल का हिस्सा है। कुमार के शामिल होने से एन रंगासामी के नेतृत्व वाले चार साल से अधिक पुराने मंत्रिमंडल में फिर से छह सदस्य हो जाएंगे।

इसमें (मुख्यमंत्री सहित) चार एआईएनआरसी मंत्री और भाजपा के दो नेता हैं। जॉन कुमार कामराज नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 2021 में अपने चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव के रूप में सेवाएं दीं। यह पद ए के साई जे सरवनन के 27 जून को आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुआ था।

कांग्रेस के पूर्व नेता कुमार 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके बेटे रिचर्ड जॉन कुमार भी भाजपा विधायक हैं। वह नेलिथोप निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्तमान में विधानसभा में भाजपा के छह निर्वाचित सदस्य हैं, जबकि उसकी सहयोगी एआईएनआरसी के 10 सदस्य हैं।

टॅग्स :Puducherry AssemblyBJPN Rangasamy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल