लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: सेना में 'अहीर रेजिमेंट' की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन, भारी वाहन के लिए बंद रहेगा NH-48

By रुस्तम राणा | Updated: March 22, 2022 21:14 IST

गुरुग्राम पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि भारतीय सेना में 'अहीर रेजिमेंट' के गठन की मांग के समर्थन में NH-48 पर खेरकी धौला टोल (गिवो कट) से NH-48 पर हीरो होंडा चौक तक प्रस्तावित मार्च के कारण 23 मार्च को NH-48 पर यातायात बाधित हो सकता है।

Open in App

गुरुग्राम: भारतीय सेना में 'अहीर रेजिमेंट' के गठन की मांग को लेकर बुधवार को हरियाणा के गुरुग्राम में प्रदर्शन की वजह से दिल्ली-जयपुर हाइवे NH-48 बाधित रहेगा। हाईवे पर मार्च पास्ट को लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने पूरे दिन के लिए हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। 

गुरुग्राम पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि भारतीय सेना में 'अहीर रेजिमेंट' के गठन की मांग के समर्थन में NH-48 पर खेरकी धौला टोल (गिवो कट) से NH-48 पर हीरो होंडा चौक तक प्रस्तावित मार्च के कारण 23 मार्च को NH-48 पर यातायात बाधित हो सकता है। पुलिस ने कहा है कि यह हाईवे सेक्शन यातायात के लिए बंद रहेगा।

इसके अलावा इसके अलावा, जनता की असुविधा को कम करने के लिए निम्नलिखित यातायात प्रतिबंधों/डायवर्सन की योजना बनाई गई है - केवल हल्के वाहनों के लिए। बसों की अनुमति नहीं है। हीरो होंडा चौक पर सभी ट्रैफिक को सुभाष चौक/पटौदी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

मालूम हो कि भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग का समर्थन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक आयोजित अनिश्चितकालीन धरने कई लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस संबंध में 23 मार्च को यहां एक मार्च निकाला जाना प्रस्तावित है, जिसके चलते एनएच-48 का ट्रैफिक प्रभावित होगा। 

टॅग्स :गुरुग्रामभारतीय सेनाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज