लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सुबह रिपोर्ट छपी, दिन में हो गई पत्रकार की हत्या! आरोपी के खिलाफ मकोका लगाने की मांग

By भाषा | Updated: February 10, 2023 15:34 IST

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में पत्रकार शशिकांत वारिशे की हत्या के आरोपी के खिलाफ मकोका लगाने की मांग को लेकर पत्रकारों ने शुक्रवार को मंत्रालय में प्रदर्शन किया। वारिशे के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग भी की गई है।

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पत्रकार शशिकांत वारिशे की हत्या के विरोध में मुंबई भर के पत्रकार मंत्रालय में गांधीजी की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। वारिशे (48) को सोमवार को एक एसयूवी ने कुचल दिया था जिसे कथित तौर पर जमीन कारोबारी पंढरीनाथ अंबरकर चला रहे थे। वारिशे की अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई थी।

यह आरोप लगाया गया है कि अंबरकर इलाके में हर उस व्यक्ति को धमकी देता था, जो क्षेत्र में प्रस्तावित रिफाइनरी के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध करता था।

सुबह रिपोर्ट छपी, दिन में हो गई पत्रकार की हत्या

मामले में आरोपी अंबरकर को अब गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अंबरकर के खिलाफ वारिशे द्वारा लिखा गया एक लेख घटना की सुबह एक स्थानीय मराठी अखबार में छपा था। घटना मुंबई से लगभग 440 किलोमीटर दूर राजापुर में एक पेट्रोल पंप के पास हुई थी।

महानगर के दक्षिण में स्थित राज्य सचिवालय में दोपहर के समय एकत्र हुए प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने मांग की कि मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में की जाए और आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए।

विरोध में भाग लेने वालों ने कहा कि हत्या में शामिल लोगों के साथ-साथ इसके पीछे की बड़ी साजिश को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के माध्यम से उजागर किया जाना चाहिए और आरोपी पर कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया जाना चाहिए।

विधिमंडल और मंत्रालय पत्रकार संघ के सचिव प्रवीण पुरो ने वारिशे के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

टॅग्स :महाराष्ट्रहत्यापत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो