लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के लिये भू- कानून बनाने को लेकर जंतर मंतर पर धरना

By भाषा | Updated: July 20, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई उत्तराखंड में जन, जल, जंगल व ज़मीन को बचाने के वास्ते भू- कानून बनाने और वनों पर उत्तराखंडियों के पुश्तैनी हक़-हकूक बहाल करने की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न संगठनों और नागरिक समाज के सदस्यों ने मंगलवार को यहां जंतर मंतर पर सांकेतिक धरना दिया और इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा।

एक बयान में बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अन्य हिमालयी राज्यों की तरह उत्तराखंड की ज़मीनों को बचाने के लिए कानून बनाया जाए।

वनाधिकार आंदोलन के संस्थापक किशोर उपाध्याय के हवाले से बयान में मांग की गई है कि वनाधिकार क़ानून-2006 को राज्य में लागू किया जाए और वनाधिकार क़ानून की भावना के अनुरूप उत्तराखंडियों को वनों पर उनके विरासती सामुदायिक और व्यक्तिगत अधिकार उन्हें वापस किए जाएं।

उन्होंने कहा, “राज्य की 91 प्रतिशत भूमि उत्तराखंडियों ने राष्ट्र व मानवता की रक्षा के लिये समर्पित कर रखी है। मात्र नौ प्रतिशत भूमि पर राज्य के निवासी गुज़र-बसर कर रहे हैं। इसलिए राज्य के निवासियों को क्षतिपूर्ति दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट