लाइव न्यूज़ :

Prophet Muhammad Row: अजमेर शरीफ का खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार, नूपुर शर्मा को मारने वाले को घर देने की कही थी बात

By आजाद खान | Updated: July 6, 2022 09:13 IST

Prophet Muhammad Row: पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह लग रहा है कि आरोपी ने नशे में यह धमकी दी है। पुलिस ने यह भी बताया कि वह एक पुरानी अपराधी भी है।

Open in App
ठळक मुद्देअजमेर पुलिस ने खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया है।इसने नूपुर शर्मा को मारने वाले को इनाम देने की बात कही थी। इस धमकी का एक वीडियो भी बनाया था।

Nupur Sharma Row: अजमेर पुलिस (AjmerPolice) ने नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की हत्या करने वाले को अपना घर देने की दावा करने वाले सलमान चिश्ती (Salman Chishti) को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया (Social Media) पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में किया गया है। पुलिस ने इस मामले में बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चल रहा है कि आरोपी ने नशे में यह वीडियो बनाया है और इसे वायरल करवाया है। मामले में पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है। 

पुलिस का क्या है कहना

एबीपी की एक खबर के अनुसार, नूपुर शर्मा को जान से मारने वाले को अपना घर देने का दावा करने वाला वीडियो जब वायरल हो गया तब पुलिस ने आरोपी सलमान पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई थी और उसकी तलाश में उसके घर के साथ अलग-अलग जगहों पर दबिश देना शुरू कर दिया था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी तेज की तो उसकी खबर मिली और वह खादिम मोहल्ला स्थित अपने घर में पाया गया जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बताया जाता है कि उसकी गिरफ्तारी के समय अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान उपाधीक्षक संदीप सारस्वत थाना प्रभारी दलबीर सिंह के साथ पुलिस की और भी टीमें वहां मौजूद थी। आरोपी की गिरफ्तारी कर फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट बनाने और उसे उपलोड कर वायरल कराने का भी आरोप है। 

हिस्ट्री शीटर है सलमान चिश्ती- पुलिस

एबीपी के हवाले से यह कहा जा रहा है कि पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान चिश्ती अजमेर दरगाह थाने का एक हिस्ट्रीशीटर भी है। उस पर 13 से ज्यादा मुकदमें चलाए गए थे जिसमें से एक में ट्रायल अभी भी जारी है। 

पुलिस का यह भी कहना है कि शुरुआती जांच में यह लग रहा है कि उसने यह बयान नशे में दिया है। फिलहाल पुलिस उससे धमकी वाले वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है।  

टॅग्स :नूपुर शर्मापैगम्बर मोहम्मदAjmerराजस्थानवायरल वीडियोक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर