लाइव न्यूज़ :

हिन्दी के प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय विद्वान प्रो. मन्नार वेंकटेश का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2022 11:34 IST

प्रोफेसर मन्नार वेंकटेश अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (इफ्लू), हैदराबाद के हिन्दी के पूर्व अध्यक्ष और उस्मानिया विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक थे। हिंदी कथा साहित्य के स्कॉलर होने के साथ ही वह भारतीय और विश्व सिनेमा के बारे में गहरी जानकारी रखते थे और इन विषयों पर उन्होंने किताबें भी लिखी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवह भारतीय और विश्व सिनेमा के बारे में गहरी जानकारी रखते थे।हिंदी सिनेमा के साथ ही उन्होंने हॉलीवुड की अनेक फिल्मों की समीक्षाएं लिखी हैं।उनकी दो पुस्तकें पिछले महीने ही प्रकाशित हुईं।

नई दिल्ली: दक्षिण भारत में हिंदी के विद्वान माने जाने वाले प्रोफेसर मन्नार वेंकटेश का शनिवार को हैदराबाद में निधन हो गया। इफ्लू के हिन्दी विभाग की डा. प्रियदर्शिनी नारायण ने उनके निधन की जानकारी दी।

प्रोफेसर वेंकटेश अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (इफ्लू), हैदराबाद के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष और उस्मानिया विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं जो कि कोलकाता में रहती हैं।

हिंदी कथा साहित्य के स्कॉलर होने के साथ ही वह भारतीय और विश्व सिनेमा के बारे में गहरी जानकारी रखते थे और इन विषयों पर उन्होंने किताबें भी लिखी हैं। उनकी दो पुस्तकें ‘भारतीय सिनेमा : विविध परिदृश्य’ तथा ‘विश्व साहित्य और हॉलीवुड’ पिछले महीने ही प्रकाशित हुईं।

हिंदी सिनेमा के साथ ही उन्होंने ‘बेन-हर’, ‘स्पार्टाकस’, ‘जूलियस सीजर’, ‘वुदरिंग हॉइट्स’, ‘अन्ना केरेनीना’, ‘वार एंड पीस’, ‘गुड अर्थ’, ‘टेस ऑफ डर्बर विले’, ‘फार फ्राम द मैडिंग क्राउड’, ‘टेल ऑफ टू सिटीज’, ‘ग्रेट एक्सपेक्टेशंस’, ‘ब्रदर्स कारमाजोव’, ‘लेडी चेटरलीज लवर’, ‘पिक्चर आफ डोरयन ग्रे’ आदि कालजयी कृतियों पर बनी हॉलीवुड की अनेक फिल्मों की समीक्षाएं लिखी हैं।

जामिया हिन्दी विभाग के अध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि वेंकटेश जी दक्षिण भारत के हिन्दी के बड़े विद्वान थे। हिन्दी कथा साहित्य के वे स्कालर थे। विश्व सिनेमा में उनका अच्छा दखल था। वेंकटेश जी के जाने से हिन्दी जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। अंतेवासी के लिए मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

इसके साथ ही वेंकटेश के बेहद करीबी मित्र कलकत्ता यूनिवर्सिटी में हिंदी के प्रोफेसर अमरनाथ ने उनके जीवन की उपलब्धियों को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी है।

टॅग्स :हिन्दीतेलंगानाहैदराबादहिंदी साहित्य
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील