लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में उठ रही भारी मांग- प्रियंका गांधी बनें पार्टी अध्यक्ष, प्रणब मुखर्जी के बेटे ने भी की अपील

By भाषा | Updated: July 18, 2019 06:26 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पक्ष में खुली अपील करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी की कमान संभालने की देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा को इस संकटपूर्ण समय में सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख बनाने की मांग उठ रही है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पक्ष में खुली अपील करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी की कमान संभालने की देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने कहा कि इस वक्त पार्टी की अगुवाई करने के लिए प्रियंका गांधी बेहतरीन शख्सियत हैं और राहुल गांधी के पद छोड़ने पर अडिग रहने के मद्देनजर प्रियंका गांधी को कांग्रेस का नया प्रमुख चुना जाना चाहिए।

शास्त्री ने कहा, ‘‘ अब राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े हैं, यह पार्टी के अस्तित्व का सवाल है। अगर पार्टी को बचे रहना है तो हमें जल्द से जल्द एक अध्यक्ष बनाना होगा। पार्टी का नेतृत्व करने के लिए प्रियंका गांधी से बेहतर शख्स कोई और नहीं हो सकता है और एआईसीसी को उन्हें चुनना चाहिए।’’

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने अब तक अपने नए अध्यक्ष पर फैसला नहीं किया है। गांधी ने 25 मई को हुई कांग्रेस कार्य समिति की अहम बैठक में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और स्पष्ट कर दिया था कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को नया अध्यक्ष चुनना चाहिए जो गांधी परिवार से बाहर का हो।

उन्होंने प्रियंका गांधी को कांग्रेस प्रमुख बनाने की पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग को भी खारिज कर दिया था। अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि पार्टी अस्तित्व के संकट से जूझ रही है और प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान अपने हाथ में लेनी चाहिए और इसकी किस्मत बदलनी चाहिए। वह पार्टी को जबर्दस्त जीत के मार्ग पर वापस ले जाएंगी जैसा उनकी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।

अन्य नेताओं के विचार से सहमति जताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल ने भी प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की ज़ोरदार वकालत की।

टॅग्स :कांग्रेसप्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज