लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक नहीं हुए, जांच के बाद सरकारी सूत्रों ने कहा

By विशाल कुमार | Updated: December 23, 2021 10:09 IST

सूत्रों ने बताया कि भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) की शुरुआती जांच में पाया गया कि अकाउंट हैक नहीं किए गए थे। प्रियंका गांधी के दो बच्चे 20 वर्षीय रेहान वाड्रा और 18 वर्षीय मिराया वाड्रा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीईआरटी-इन की शुरुआती जांच में पाया गया कि अकाउंट हैक नहीं किए गए थे।प्रियंका गांधी के दो बच्चे 20 वर्षीय रेहान वाड्रा और 18 वर्षीय मिराया वाड्रा हैं।कल यूपी में प्रियंका ने बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जाने का आरोप लगाया था।

नई दिल्ली:प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जाने के आरोपों से संबंधित सरकारी एजेंसी के आधिकारिक सूत्रों ने इनकार किया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) की शुरुआती जांच में पाया गया कि अकाउंट हैक नहीं किए गए थे। प्रियंका गांधी के दो बच्चे 20 वर्षीय रेहान वाड्रा और 18 वर्षीय मिराया वाड्रा हैं।

विपक्षी नेताओं के फोन टैपिंग किए जाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने मंगलवार को कहा था, "फोन टैपिंग छोड़िए, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं। सरकार के पास और कुछ काम नहीं है क्या?"

गांधी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन सूत्रों ने कहा कि सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लिया और खुद जांच करने का फैसला किया।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मामले को सीईआरटी-इन को सौंप दिया था, जो हैकर्स का पता लगा सकता है और साइबर हमले को रोक सकता है।

पेगासस के बाद से तेज हो गए हैं जासूसी के आरोप

पेगासस स्पाइवेयर मुद्दा सार्वजनिक होने के बाद से अवैध फोन निगरानी के आरोप तेज हो गए हैं। गांधी और अन्य विपक्षी नेता तब से मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।

देश के 300 से अधिक विपक्षी नेताओं, सरकारी अधिकारियों, जजों, पत्रकारों, अधिकार कार्यकर्ताओं व अन्य के साथ राहुल गांधी का नाम भी संभावित सूची में शामिल था.

विपक्ष इजरायली कंपनी एनएसओ के जासूसी स्पायवेयर पेगासस सॉफ्टवेयर का मुद्दा लगातार उठा रहा है और संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग कर रहा है और आरोप लगा रहा है कि सरकार विपक्ष, जजों, पत्रकारों, अधिकार कार्यकर्ताओं के साथ अपने भी लोगों की जासूसी कर रही है। 

फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की दलील को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। विपक्ष भी लगातार संसद में इस मामले पर बहस चाहता है लेकिन सरकार इनकार कर रही है।

अखिलेश यादव ने भी लगाया है फोन टैपिंग का आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके फोन टैप कर रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनकी बातचीत सुनते हैं।

उन्होंने ये आरोप आयकर विभाग द्वारा सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय और अखिलेश के करीबी माने जाने वाले तीन अन्य लोगों के आवासों पर छापेमारी करने के एक दिन बाद लगाए थे।

वहीं, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था और उस पर बिटकॉइन को मंजूरी देने की घोषणा की गई थी।

टॅग्स :प्रियंका गांधीइंस्टाग्राममोदी सरकारInformation Technologyकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट