लाइव न्यूज़ :

VIDEO:कैंडल मार्च में धक्का देने वालों पर भड़कीं प्रियंका गांधी, दिया ऐसा जवाब डर गए सब 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 13, 2018 04:22 IST

राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि ये पूरे देश का मुद्दा है। मोदी सरकार महिलाओं को बचाने का काम शुरू कर देना चाहिए। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: कांग्रेस ने देश में गांधी  उन्नाव और कठुआ रेप जैसे मामलों के विरोध में बुधवार आधी रात को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इस मार्च में राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हिस्सा लिया। हालांकि मार्च के दौरान हो रही धक्का मुक्की से प्रियंका गांधी वाड्रा काफी गुस्से में दिखीं। 

मार्च के दौरान प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का मुक्की हुई। जिसके बाद वह काफी गुस्सा गईं। उन्होंने गुस्से में कहा,   ये शांति मार्च हैं, अगर आप तरीके से इस कैंडल मार्च में शामिल नहीं हो सकते हैं, तो कृपा कर अपने घर जाकर सो जाइए। ये मत भूलिए की आप यहां किस मकसद से मार्च में शामिल होने आए हैं।'

रेप जैसे मुद्दे पर शुरुआत से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी काफी अक्रामक रूख अपनाए हुए हैं। कांग्रेस का ये कैंडल मार्च मानसिंह रोड से राजपथ होते हुए इंडिया गेट पहुंचा था। 

राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि ये पूरे देश का मुद्दा है। सरकार इसे राजनीतिक मुद्दा ना समझे। सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। हम मोदी सरकार को यह बताना चाहते हैं कि इसे राजनीतिक न समझें, बल्कि इसे आमजन की आवाज मानें। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को बचाने का काम शुरू कर देना चाहिए। 

इस मार्च में फीसा अलि, अंबिका सोनी, सोभा ओझा, अशोक गहलोत और  गुलाम नबी आजाद, रणदीप सुरजेवाला जैसे कई बड़े नेता पहुंचें। इसके साथ ही लाखों कार्यकर्ता भी पहुंचे। जिसकी वजह से इंडिया गेट पर भयानक जाम लग गया था। चारों तरफ से गाड़ियां जाम हो गई थी। जिसे रात्री दो बजे के बाद पुलिस ने धीरे-धीरे हटवाया।

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गाँधीकांग्रेसगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज