लाइव न्यूज़ :

मणिपुर की स्थिति को लेकर प्रियंका चतुवेर्दी ने धृतराष्ट्र से की पीएम मोदी की तुलना, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 31, 2023 13:01 IST

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने संघर्षग्रस्त मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र और पीएम मोदी के बीच समानताएं बताईं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चतुवेर्दी ने मणिपुर में मौजूदा स्थिति को लेकर महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच समानताएं निकालीं।उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष राज्य में महिलाओं के लिए न्याय की मांग कर रहा है और पीएम मोदी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता प्रियंका चतुवेर्दी ने सोमवार को संघर्षग्रस्त मणिपुर में मौजूदा स्थिति को लेकर महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच समानताएं निकालीं।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है और ऐसा लगता है कि पीएम मोदी और सीएम एन बीरेन सिंह आंखों पर पट्टी बांधकर धृतराष्ट्र की तरह उनके दरबार में बैठे हैं, जहां उनके सामने द्रौपदी का अपमान किया गया था। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "आधुनिक काल में हम सब जो महाभारत देख रहे हैं वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।"

उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष राज्य में महिलाओं के लिए न्याय की मांग कर रहा है और पीएम मोदी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। मई के पहले सप्ताह से मणिपुर में मेइटिस और कुकी के बीच जातीय झड़पें देखी जा रही हैं और भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हिंसा को रोकने में अपनी विफलता को लेकर निशाने पर है। 

लगातार जारी हिंसा और राज्य के एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाले शासन के खिलाफ निष्क्रियता को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की भी आलोचना की गई है।

टॅग्स :प्रियंका चतुर्वेदीमणिपुरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज