लाइव न्यूज़ :

भारतीय मुंशी का हुआ करता था प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का नया घर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 3, 2018 11:29 IST

भारत पर महारानी विक्टोरिया के शासन के दौरान फ्रोगमोर कॉटेज उनके भारतीय विश्वासपात्र और सहयोगी अब्दुल करीम तथा उनके परिवार का घर हुआ करता था. करीम महज 24 साल की उम्र में आगरा से लंदन गए थे.

Open in App

विंडसर स्थित महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का मकान फ्रोगमोर कॉटेज, जो जब प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी मेगन मर्केल और नन्हें मेहमान का घर बनने वाला है, कभी एक भारतीय मुंशी का मकान हुआ करता था.

भारत पर महारानी विक्टोरिया के शासन के दौरान फ्रोगमोर कॉटेज उनके भारतीय विश्वासपात्र और सहयोगी अब्दुल करीम तथा उनके परिवार का घर हुआ करता था. करीम महज 24 साल की उम्र में आगरा से लंदन गए थे.

वह 1887 में महारानी विक्टोरिया को उनके शासन के 50 साल पूरे होने के अवसर पर खास मोहर तोहफे में देने गए थे. महारानी अपने भारतीय विश्वासपात्र को 'मुंशी' कहतीं और उनके भारतीय जुबान उर्दू सीखती थीं.

'विक्टोरिया एंड अब्दुल : द एक्सट्रा ऑर्डिनरी ट्रू स्टोरी ऑफ क्वींस क्लोजेस्ट कांफिडेंट' की लेखिका शरबनी बसु का कहना है, ''महारानी विक्टोरिया ने इसे अब्दुल करीम को खास तोहफे के रूप में दिया था. वह अक्सर कॉटेज में जातीं और करीम तथा उनकी पत्नी के साथ चाय पीतीं.

उन्होंने तमाम सुंदर चीजों से कॉटेज को सजाया था, इसमें कई चीजें यूरोपीय राज परिवारों से मिली हुई थीं.'' महारानी विक्टोरिया और उनके भारतीय मुंशी करीम के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बनी है. इसे अकादमी पुरस्कारों के लिए नामित किया गया था.

टॅग्स :प्रिंस हैरी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रिंस हैरी का दावा- उनके भाई विलियम ने उनपर किया था शारीरिक हमला, जानें कारण

विश्वप्रिंस हैरी दूसरी बार बने पिता, पत्नी मेगन मार्केल ने दिया बेटी को जन्म

विश्वएलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन, पोते हैरी और उनकी पत्नी मेगने ने भी दी श्रद्धांजलि

विश्वप्रिंस हैरी और मेघन मर्केल ने किया खुलासा, कहा- दूसरी संतान बेटी होगी, हम एक परिवार

बिदेशी सिनेमाBritain के प्रिंस Harry और Meghan Markle दूसरी बार बनेंगे पेरेंट्स, शाही परिवार में खुशी का माहौल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए