लाइव न्यूज़ :

25 साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी के साथ यूएस गए थे जी किशन रेड्डी, आज बनेंगे मंत्री!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 30, 2019 14:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के साधारण परिवार से आने वाले जी. किशन रेड्डी के बारे में कहा जाता है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी हैं।वह तीन बार संयुक्त आंध्र प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और वह तेलंगाना में भी यूनिट चीफ रहे हैं। जी. किशन रेड्डी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहकर भी काम कर चुके हैं।

कुछ घंटों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। चर्चा है कि इस बार मंत्रिमंडल में वेस्ट बंगाल, तेलंगाना से जीतकर आएं सांसदों को अधिक मौका मिल सकता है। 

वेस्ट बंगाल से 18 सांसद जीतकर आएं हैं। पहली बार तेलंगाना से 4 सांसद जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। संभावना है कि नए मंत्रिमंडल में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना जैसे राज्यों में भाजपा की बढ़ती ताकत प्रतिबिंबित हो सकती है।

तेलंगाना के सिकंदराबाद सीट से भाजपा के नवनिवार्चित सांसद जी किशन रेड्डी पहली बार मंत्री बनेंगे

पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर आएं तेलंगाना के सिकंदराबाद सीट से भाजपा के नवनिवार्चित सांसद जी किशन रेड्डी पहली बार मंत्री बनेंगे। वरिष्ठ बीजेपी नेता और सिकंदराबाद से सांसद जी. किशन रेड्डी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार में मंत्री बन सकते हैं। 

बताया जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान की ओर से सांसद जी. किशन रेड्डी को फोन भी गया है। कहा जा रहा है कि तेलंगाना में पहली बार बीजेपी ने चार लोकसभा सीट जीती है। इन चारों सीटों पर बीजेपी को जीत दिलाने में जी. किशन रेड्डी ने बड़ी भूमिका निभाई है।

 इसलिए बीजेपी आलाकमान जी. किशन रेड्डी को मंत्री पद दे सकती है। शायद इसी सिलसिले में वह दिल्ली में भी आए हैं। इससे पहले सांसद जी. किशन रेड्डी ने उन्हें बधाई देने आ रहे लोगों से कहा है कि वह उनके लिए शॉल या फूलों का गुच्छा नहीं, बल्कि नोटबुक लाएं जिन्हें गरीब छात्रों को वितरित किया जा सके।

लोग शॉल या फूलों का गुच्छा देने के बजाय उन्हें नोटबुक ही दें

तेलंगाना में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रेड्डी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नोटबुक आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उपयोगी रहेगी इसलिए उन्हें चुनाव में जीत के लिए बधाई देने आ रहे लोग शॉल या फूलों का गुच्छा देने के बजाय उन्हें नोटबुक ही दें।

तेलंगाना के साधारण परिवार से आने वाले जी. किशन रेड्डी के बारे में कहा जाता है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी हैं। रेड्डी की कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह संघ में रहते हुए नरेंद्र मोदी के साथ 1994 में अमेरिका टूर पर गए थे। जी. किशन रेड्डी के राजनीतिक करियर के बारे में बात की जाए तो वह स्कूल के दिनों से ही आरएसएस से जुड़े रहे।

 फिर वह 1999 में वे जनता पार्टी में पार्टी कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए, जिसका नेतृत्व जयप्रकाश नारायण ने किया था। फिर 2004 में वो पहली बार चुनाव में उतरे और हिमायत नगर निर्वाचन क्षेत्र से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। 2009 और 2014 में भी उन्होंने जीत दर्ज की। वह अम्बरपेट निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए।

 इसके अलावा वह तीन बार संयुक्त आंध्र प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और वह तेलंगाना में भी यूनिट चीफ रहे हैं। इसके अलावा जी. किशन रेड्डी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहकर भी काम कर चुके हैं। वह नरेंद्र मोदी के साथ उस वक्त से जुड़े हैं जब से वो संघ में रहे हैं।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहसिकंदराबादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमेरिकाआरएसएसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज