लाइव न्यूज़ :

किसी और की कॉफी पी गए PM मोदी, जानें प्रधानमंत्री ने कब-कब तोड़ा है प्रोटोकॉल

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 27, 2017 19:15 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के नए सीएम जयराम ठाकुर के शपथ-ग्रहण में शामिल होने गये थे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार की शिमला यात्रा को लेकर छा गए हैं।  ये यात्रा कई मायनों में अनोखी रही। राजनीतिक रूप से देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार कोई  पीएम शामिल हुआ, तो वहीं  प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए कॉफी हाउस के बाहर रुक कर अपनी पसंदीदा कॉफी भी पी। पीएम ने यहां इंडियन कॉफी हाउस के बाहर रुक कर कॉफी पी। 

बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे का प्रधानमंत्री मोदी जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिमला पहुंचे थे। यहां से लौटते वक्त पीएम मोदी ने इंडियन कॉफी हाउस के बाहर रुक कर गाड़ी से निकल कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने कॉफी पीने के लिए वेटर की ओर इशारा किया। कॉफी हाउस का वेटर बाहर भगीरथी ट्रे लेकर खड़ा ही था, उसने पीएम को कॉफी ऑफर कर दिया। 

बतादें कि पीएम ने इससे पहले भी कई बार प्रोटोकॉल तोड़ कर ऐसा किया है। आइए जानें पीएम मोदी ने कब-कब तोड़े प्रोटोकॉल...

1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के स्वागत के लिये प्रोटोकॉल के विपरीत गए थे। अप्रैल 2017 में  आई इस खबर की मानें तो प्रधानमंत्री के हवाईअड्डे जाने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी और वह सामान्य यातायात के बीच हवाई अड्डा पहुंचे थे।

2- वहीं 26 जनवरी 2017 को गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति के बाद भीड़ का अभिवादन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पर अचानक चहलकदमी करने के उनके फैसले से उनके सुरक्षाकर्मियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ गईं थी।

3- 4 साल की बच्ची  से मिलने के लिए पीएम ने  प्रोटोकॉल तोड़ते हुए गाड़ी अपना काफिला रुकवा दिया था। अप्रैल में जब मोदी सूरत गए थे, तब उन्होंने ऐसा किया था। 

4- गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी अपने दोस्त से  प्रोटोकॉल तोड़कर मुलाकात की थी। हरिभाई और पीएम मोदी 52 साल से दोस्त रहे हैं। पीएम मोदी ने काफिला रोककर काफी देर तक हरिभाई और अन्य लोगों से बात की।  

टॅग्स :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार