लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने जिल बाइडन को दिया सबसे महंगा तोहफा, बना व्हाइट हाउस की शान; जानें इसके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2025 10:30 IST

PM Modi: पीएम मोदी ने जिल बिडेन को ₹17 लाख ($20000) का हीरा उपहार में दिया, जो 2023 में प्रथम परिवार को दिया गया सबसे महंगा उपहार है।

Open in App

PM Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं से लाखों डॉलर के तोहफे मिले, जिनमें सबसे कीमती तोहफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिल बाइडन को दिया 20 हजार अमेरिकी डॉलर का हीरा है। विदेश मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए वार्षिक लेखा-जोखा के अनुसार, मोदी की ओर से दिया गया 7.5 कैरेट का हीरा 2023 में राष्ट्रपति के परिवार के किसी भी सदस्य को मिला सबसे महंगा उपहार है। इसके अलावा बाइडन परिवार को अमेरिका में यूक्रेन के राजदूत से 14,063 अमेरिकी डॉलर का एक ‘ब्रोच’ और मिस्र के राष्ट्रपति तथा प्रथम महिला से 4,510 अमेरिकी डॉलर का एक ‘ब्रेसलेट’, ब्रोच और फोटो एल्बम भी मिली।

मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार, मोदी द्वारा भेंट किया गया 20 हजार अमेरिकी डॉलर का हीरा ‘व्हाइट हाउस’ के ईस्ट विंग में रखा गया है जबकि राष्ट्रपति तथा प्रथम महिला को मिले अन्य उपहार अभिलेखागार में भेज दिए गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन को स्वयं कई महंगे उपहार मिले। इ

नमें दक्षिण कोरिया के वर्तमान में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल से 7,100 अमेरिकी डॉलर का एक फोटो एल्बम, मंगोलियाई प्रधानमंत्री से 3,495 अमेरिकी डॉलर की मंगोल योद्धाओं की मूर्ति, ब्रुनेई के सुल्तान से 3,300 अमेरिकी डॉलर का चांदी का कटोरा, इज़राइल के राष्ट्रपति से 3,160 अमेरिकी डॉलर की चांदी की ट्रे और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से 2,400 अमेरिकी डॉलर का कोलाज शामिल हैं।

संघीय कानून के अनुसार कार्यकारी शाखा के अधिकारियों को विदेशी नेताओं और समकक्षों से प्राप्त उन उपहारों की घोषणा करनी होती है, जिनकी अनुमानित कीमत 480 अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीJill Bidenजो बाइडनभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह